3 जुलाई 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

Webdunia
FILE

मेष- शुभ लाभप्रद समय रहेगा। अनावश्यक कामों से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा। निवेश करवाएंगे। कानूनी विवाद हल होंगे। आज आप परिवार के साथ घर पर समय बिताना चाहेंगे। भावनात्‍मक रूप से प्रबल रहेंगे। बीच-बीच में जिंदगी का हिसाब करना जरूरी होता है। कम समय में हित सध जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में ताजगी रहेगी। आय के विभिन्‍न स्तोत्र विकसित होंगे। गुरु पूजन करें, लाभ होगा। शाम का वक्‍त अब तक के जीवन पर मंथन करने के लिए उपयुक्‍त है। घर में संपन्‍नता रहेगी।

वृषभ- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं में निवेश करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ सकेंगे। विशुद्ध जीवन यापन करें। ईश्‍वरीय अनुदान प्राप्‍त हो रहा है। सत्‍कर्म से विमुख न हों। विद्यार्थियों को परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए। यह दिन आगे बढ़कर टीम की अगुआई करने का दिन है। जो लोग किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्‍हें सही इलाज मिलेगा। उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो पीठ पीछे बुराई करते हैं। कारोबारी काम में कम लाभ मिल पाएगा। तालमेल का अभाव रहेगा। परस्‍पर तनाव बढ़ेगा।

मिथुन- समय और धन का दुरुपयोग न करें। नवीन व्यवसाय उद्योग की स्थापना कर लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा होगी। रुका पैसा मिलेगा। आज आप दूसरों से आगे रहेंगे और अपना साहस सिद्ध करेंगे। आज आप अपने प्रमोशन की उम्‍मीद कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आज के दिन आपको मिल सकता है। समय तनावभरा रहेगा। मांगने पर समय का अभाव रहेगा। शां‍तिपूर्वक नित्‍य काम कीजिए। तनाव जनित कोई कार्य न करें। गुरू पूजन करें। सफलता आपका वरण करेगी।

कर्क- सामाजिक कल्याण के कामों में भाग लेंगे। कारोबार के विस्तार विकास के योग बनेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थि‍ति अच्छी रहेगी। बच्‍चों से संबंधित कोई अच्‍छी खबर मिलेगी। किसी नजदीकी परिवार सदस्‍य के लिए विवाह प्रस्‍ताव आएगा। आज के दिन परिवार में किसी की सगाई या शादी की घोषणा हो सकती है। विवादित मामलों का निपटारा होगा। संसाधन विस्‍तार होगा। आय का नवीन स्‍त्रोत बनेगा। मोक्षप्रद गुरुजनों के आशीर्वाद से कामनापूर्ति होती है। माता-पिता की सेवा करें।

सिंह- व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप नहीं करें। राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। आज आपकी ऊर्जा का स्‍तर भी काफी कम रहेगा। आज के दिन किसी को भी उधार देने से बचें। क्‍योंकि भविष्‍य में पैसा वापस मिलने की कोई उम्‍मीद नहीं है। सेवा संबंधी लाभ मिल जाएगा। संतान व चिंता का निवारण होगा। निजी हित साध लेंगे। श्रीमद्भागवत का पाठ आपको सफलता दिलाएगा।

कन्या- दीर्घकालीन निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्‍छा है। काम को उलझाने के बजाए स्वविवेक से करने का प्रयास करें। संतान को लेकर चिंता रहेगी। मन की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। धार्मिक आस्‍था बढ़ेगी। धैर्य रखना बहुत जरूरी है। अपनी यात्रा की योजनाओं को अच्‍छी तरह जांच लें। सेवा संबंधी में लाभ मिल सकता है। पदोन्‍नति बाधा निकल जाएगी। उच्‍चस्‍थ अधिकारी से निकटता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्‍त होगी। शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। आनंद प्राप्ति के योग हैं।

FILE
तुला- समझदारी से काम लेने पर आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार कर पाएंगे। परिवार की समस्याओं को ‍अनदेखा न करें। रुका धन मिलेगा। आज आपको अन्‍य दिनों की अपेक्षा अधिक परिश्रम व प्रयास करने होंगे। डेडलाइन पूरी करने के लिए कई घंटे अधिक काम करना होगा। किसी और को काम देने की जगह अपना काम खुद करना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर कलह और विवाद का डर रहेगा। परिवारजन उपेक्षित रहेंगे। आर्थिक मंदी परेशानी बढ़ाएगी। भावनात्‍मक परिस्थितियां आपको परिवार के निकट ले आएंगी। अनुकूलता प्राप्‍त होंगी।

वृश्चिक- कानूनी विवाद सुलझने के आसार बनेंगे। कामकाज में लाभ देने वाली योजनाओं की शुरुआत होगी। घरेलू उपयोग की वस्तुएं क्रय करेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। यदि आप किसी प्रश्‍न का उत्‍तर ढूंढ रहे हैं तो उसके लिए आपको शांति, धैर्य और सद्‍भाव से काम लेना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सम्‍मान मिलेगा, इसका आनंद ले। परिश्रम प्रयास का यथेष्‍ट लाभ मिलेगा। पुरानी योजना का विस्‍तार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। धन प्राप्‍त होगा। यश मिलेगा। परिवार की प्रीति प्राप्‍त होगी। शुभ सूचना मिलेगी।

धनु- लापरवाही से कारोबार में नुकसान की आशंका रहेगी। निजी मामलों को टालने से समस्या बढ़ेगी। नई योजनाओं का आरंभ आज न करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने प्रोफेशन में अपनी प्रवीणता सिद्ध करेंगे। अपने किसी वरिष्‍ठ से गुप्‍त एवं महत्‍वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आय के वृद्धि की उम्‍मीद कर सकते हैं। रूका काम बना लेंगे। तालमेल से काम बना लेंगे। आय बढ़ सकती है। ऐश्‍वर्य सत्‍ता सुलभ होगी। लोक प्रतिष्‍ठा होगी। मानसिक शांति रहेगी। लाभ होगा।

मकर- कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। वाहन मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। घर में सुखद माहौल रहेगा। रुका धन मिलेगा। आज का दिन बहुत ही महत्‍वपूर्ण रहेगा और तेजी से बीतेगा। अपनी चुनौतियों का सामना पूरे विश्‍वास के साथ करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्‍तर काफी आगे रहेगा और लोग आपकी सराहना करेंगे। लाभ का सौदा हाथ में आएगा। रुपए-पैसे की सुविधा मिल जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधरेगा। चिंता न करें। लाभ होगा। सकारात्‍मक विचारधारा से अनुकूलता प्राप्‍त होगी।

कुंभ- व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। अनावश्यक कामों से दूर रहें। घर में मांगलिक आयोजन होंगे। आपको संभलकर रहना होगा अन्‍यथा लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपसे कुछ जरूरी निर्णय लेने के लिए भी कहा जाएगा। आज आप थोड़ी शांति बनाए रखें तो अच्‍छा होगा। व्‍यय भार बढ़ने के आसार रहेंगे। संसाधन का अभाव रहेगा। अनर्गल काम में समय गुजरेगा। शंका न करें। समाधानपरक चिंतन रखें। अनुकूलता प्राप्‍त होगी। प्रसन्‍न रहें। व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान खोज सकेंगे।

मीन- भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ, यश मिलेगा। कानूनी समस्याओं का उचित हल निकलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपकी प्रगति के रास्‍ते में कोई रूकावट डाल सकता है। जहां तक इस व्‍यक्ति का सवाल है तो इसके साथ अगर आप नम्रता से पेश आएंगे, तो यह आपके लिए मददगार साबित होगा। खास हित का काम तय होगा। रोजमर्रा का काम भी बना लेंगे। परिवार हित सधेगा। मन प्रसन्‍न रखें। ईश्‍वरीय कृपा से मंगल होगा। व्‍यवहार हितकर रहेगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

इस्लाम और यहूदी धर्म में क्या है समानता?

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: माह का अंतिम दिन कैसा होगा 12 राशियों के लिए, पढ़ें 30 जून का दैनिक राशिफल

30 जून 2025 : आपका जन्मदिन

30 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Calendar : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें नए सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें 29 जून का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए