Shani Gochar 2025: शनि के मीन में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकेगी

WD Feature Desk
गुरुवार, 13 जून 2024 (12:06 IST)
Shani ka meen rashi me gochar: 29 मार्च 2025 को शनि ग्रह अपनी स्वयं की कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेगा तब वह स्वेच्छाचारी नहीं रह जाएगा और कुछ हद तक देश और दुनिया में अच्‍छे परिणाम के प्रति उत्तरदायी रहेगा। शनि के मीन में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक जाएगी और वे जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। शनि मीन राशि में 02 जून 2027 तक रहेंगे।
ALSO READ: Shani Gochar: 30 साल बाद शनि का दुर्लभ संयोग, नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा 4 रशियों को शनिदेव का आशीर्वाद
1. सिंह राशि : 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने का आपको फायदा मिलेगा। आपको सभी तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हो जाएगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो अप्रत्याशित तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या व्यापार का विस्तार करें।
 
2. तुला राशि : 2025 में शनि के मीन में जाने से आप पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन प्राप्त करने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपके सितारे बुलंदी पर होंगे। व्यापार में अच्छी प्रगति और मुनाफा मिल सकता है। परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
3. वृश्चिक राशि : 2025 में शनि के मीन में जाने से आपको शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। यदि कर्म अच्‍छे रहे तो शनिदेव आपको भरपूर आशीर्वाद प्रदान करेंगे जिसके चलते नौकरी और व्यापार में आपकी तरक्की बेहतरीन होगी। परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेगी। मनचाहे कार्य सफल होंगे।
ALSO READ: वर्ष 2024 में कैसा होगा ग्रहों का मंत्रिमंडल? मंगल होंगे राजा तो शनि होंगे गृहमंत्री, जानें दुनिया पर क्या होगा असर
4. मकर राशि : 2025 में शनि के मीन में जाने से आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में सभी तरह के अटके या बिगड़े कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने लगेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आत्म विश्‍वास भी बढ़ जाएगा। अचानक से अपार धन लाभ मिलेगा। कारोबार करने वाले जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही फायदे वाला साल साबित होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
ALSO READ: Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन श्लोकों का पाठ

आंध्र प्रदेश का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां हवा में तैरता है स्तंभ

Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर

Sarva pitru amavasya 2024 date: सर्वपितृ अमावस्या कब है 1 अक्टूबर या 2 अक्टूबर 2024?

सभी देखें

नवीनतम

Mahalakshmi yog: मिथुन राशि में बना है अतिशुभ महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर का राशिफल, आज इन 4 राशियों की होगी व्यवसाय में उन्नति, पढ़ें बाकी राशियां

28 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Surya grahan 2024 : सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब करें श्राद्ध, तर्पण

अगला लेख