6 अप्रैल 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

- डॉ. रामकृष्ण डी. तिवारी
मेष- घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी के विवाह के योग बनेंगे। व्यापार में आप नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। इससे धन का लाभ होगा। दही का सेवन करें।

वृषभ- आत्मविश्वास, उत्साह व जोश का संचार बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य व घर के किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। लौकी का सेवन करें।


मिथुन- शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध कोई गुप्त योजना या षड्‍यंत्र रच सकते हैं। कई मामलों में सावधानी रखने का समय है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इलायची का सेवन करें।

कर्क- संतान द्वारा सुखों की प्राप्ति होगी। संतान की उच्च शिक्षा, विवाह से संबंध‍ित समस्या का समाधान आपको मिल जाएगा। तिल्ली का सेवन करें।


सिंह- धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आज स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। प्रेम-संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करेले का सेवन करें।

कन्या- पा‍रिवारिक सुख-शांति एवं समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आप सोना-चांदी, फ्रिज, टीवी आदि भी खरीद सकते हैं। हालात पहले से अच्‍छे होंगे। चने का सेवन करें।



तुला- पारिवारिक रिश्तेदारों का पूरा प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके पास आराम करने और सुखनुमा वक्त बिताने के लिए पूरा समय होगा। इलाचयी का सेवन करें।

वृश्चिक- आपका प्रेम, रोमांस उत्साह और जोश से भरा रहेगा। यदि आप अकेले हैं तो शीघ्र ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। कोई नई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं। दही का सेवन करें।


धनु- विदेश यात्रा करने के योग बनेंगे। धन संबंधी मामलों में बेहतर समझ पैदा होगी। घर-परिवार पर विशेष रूप से ध्यान दे पाएंगे जिससे आपकी भागीदारी होगी। लौकी का सेवन करें।

मकर- प्रेम-संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आमोद-प्रमोद जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से सहायता मिलेगी। करेले का सेवन करें।



कुंभ- धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर ही जोखिम उठाएं। प्रेम-प्रसंग में मामले को आगे बढ़ने से पहले सौ बार सोच लें। कार्य और व्यवसाय में ध्यान दे पाएंगे। चने का सेवन करें।

मीन- धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नए-नए मित्रों से मुलाकात होगी। उच्च अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा प्राप्त होगी। विवाह हेतु कई रिश्ते आएंगे, किंतु बात नहीं बनेगी। तिल्ली का सेवन करें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय

नौतपा के 9 दिनों का महत्व और 9 रोचक तथ्य