Publish Date: Wed, 23 Feb 2022 (15:43 IST)
Updated Date: Wed, 23 Feb 2022 (17:18 IST)
Mahashivratri zodiac signs: 1 मार्च 2022 मंगलवार को है महाशिवरात्रि का महापर्व। इस दिन पंचग्रही योग भी बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में मंगल, शुक्र, बुध, शनि और चंद्रग्रह विराजमान रहेंगे। ग्रह गोचर की स्थिति के चलते 7 राशियों के शानदार दिन प्रारंभ होने वाले हैं। आओ जानते हैं कि क्या होगा मार्च माह में इन 7 राशियों का हाल।
1. मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। इसीलिए मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन मंगलवार भी है। आपको भोलेबाबा का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
2. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस दिन संतान सुख बढ़ेगा।
mahashivratri zodiac signs
3. मिथुन : मिथुन राशि बुध की राशि है। बुध इस समय शनि की मकर राशि में गोचर कर रहा है। बुधदेव भी चंद्रकुल के हैं। चंद्रदेव शिव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप पर भोलेबाबा की कृपा रहेगी। यह त्योहार खुशियां और शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
4. कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव भोलेबाबा के भक्त हैं। आपको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
5. तुला : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।
6. मकर : मकर राशि शनिदेव की राशि है। इस राशि पर भगवान शनि के साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। अत: महाशिवरात्रि का दिन इनके लिए बहुत ही खास होने वाला है।
7. मीन : गुरु की राशि मीन पर महादेव की विशेष कृपा रहेगी। धन योग बन रहे हैं। आप वाहन, भूमि और भवन के साथ स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवजी के आशीर्वाद से शत्रुओं को मुंह की खाना पड़ेगी।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।