Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

26 फरवरी को मकर राशि में मंगल, 7 राशियों के जीवन में होगी बड़ी हलचल

हमें फॉलो करें 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल, 7 राशियों के जीवन में होगी बड़ी हलचल
, शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (06:48 IST)
Mangal Ka Makar Rashi Me Gochar : 26 फरवरी 2022 में मंगल धनु राशि से निकलकर 14:46 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में 7 राशियों के जीवन में होगी बड़ी हलचल। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
Mars transit in Capricorn 2022: मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। मंगल को सूर्य और चंद्रमा का मित्र ग्रह माना जाता है जबकि बुध और केतु इसके शत्रु ग्रह हैं। मंगल ग्रह चौथे, सातवें, और आठवें भाव पर दृष्टि रखता है। मंगल किसी भी राशि में डेढ़ महीने तक रहता है। मंगल कर्क में नीच का और मकर में उच्च का होता है।
 
 
7 राशियों पर पड़ेगा मंगल का नकारात्मक प्रभाव (zodiac zodiac signs Astrology) : 
 
1. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल गोचर करेगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें। 
 
2. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
3. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे।
 
4. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
 
5. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में मंगल दूसरे भाव में गोचर करेगा। संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी, परंतु आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी होगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा।  
 
6. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल लग्न भाव में रहेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
7. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल बारवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
webdunia
5 राशियों पर पड़ेगा मंगल का सकारात्मक प्रभाव (zodiac zodiac signs Astrology) : 
 
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
 
4. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस यूक्रेन वॉर : मंगल ग्रह के कारण अभी और मचेगी तबाही, जानिए आगे क्या होगा