Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंगल का मकर राशि में परिवर्तन : 26 फरवरी के बाद इन 6 राशियों को रहना होगा बहुत ही सतर्क

हमें फॉलो करें मंगल का मकर राशि में परिवर्तन : 26 फरवरी के बाद इन 6 राशियों को रहना होगा बहुत ही सतर्क
, शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (05:00 IST)
Mars transit in Capricorn 2022 : 26 फरवरी 2022 में मंगल ग्रह ने धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर कर लिया है। इस गोचर से 6 राशि वाले जातकों को बहुत ही सतर्क रहते हुए हनुमानजी की शरण में ही रहना होगा अन्यथा किसी भी प्रकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 6 राशियां।
 
 
1. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल गोचर करेगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें। 
 
2. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
3. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे।
 
4. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
 
 
5. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल लग्न भाव में रहेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
6. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल बारवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस यूक्रेन वॉर : मंगल ग्रह के कारण अभी और मचेगी तबाही, जानिए आगे क्या होगा