Publish Date: Mon, 21 Feb 2022 (15:24 IST)
Updated Date: Mon, 21 Feb 2022 (15:26 IST)
Mangal Ka Makar Rashi Me Gochar : 26 फरवरी 2022 में मंगल धनु राशि से निकलकर 14:46 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी होता है। मंगल को सूर्य और चंद्रमा का मित्र ग्रह माना जाता है जबकि बुध और केतु इसके शत्रु ग्रह हैं। मंगल ग्रह चौथे, सातवें, और आठवें भाव पर दृष्टि रखता है। मंगल किसी भी राशि में डेढ़ महीने तक रहता है। मंगल कर्क में नीच का और मकर में उच्च का होता है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से (Mars transit in Capricorn 2022) 4 राशियों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल।
4 राशियों की जिंदगी में होगा मंगल ही मंगल (zodiac zodiac signs Astrology) :
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
4. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष की धारणा पर आधारित है। इसके सही या गलत होने की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।