Publish Date: Wed, 23 Feb 2022 (05:58 IST)
Updated Date: Wed, 23 Feb 2022 (10:02 IST)
मकर राशि में बुध और शनि ग्रह पहले से ही विराजमान है। 26 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। 27 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर में प्रवेश करेगा। तब 27 फरवरी को मकर राशि में शनि, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह स्थित रहेंगे। इस तरह इस दिन चतुर्ग्रही योग रहेगा। मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। इस योग से 4 राशियों को मिलेगा अद्भुत और अपार लाभ।
1. मेष राशि : आपको आर्थिक रूप में अधिक लाभ की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का है। करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापारी हैं तो आमदानी में बढ़ोतरी होगी।
2. वृषभ राशि : आपकी भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अतिरिक्त आया के साधन बढ़ेंगे। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है। यह समय आपके बहुत ही शुभ है।
3. तुला राशि : नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में आपकी योजना सफल होगी और अच्छा मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है।
4. वृश्चिक राशि : आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में विस्तार के साथ ही मुनाफा बढ़ेगा। आया के साधन बढ़ेंगे और कई क्षेत्रों से आमदानी के योग बन रहे हैं।