9 अंकों का अद्भुत संयोग 9 को

Webdunia
WD

9 सितंबर 09 को 9 अंकों का एक अद्भुत संयोग बन रहा है। वर्षों बाद बनने वाले इस संयोग का मूलांक भी 9 है, जो अपने आप में विचित्र संयोग है। इस संयोग से कुछ राशियों को बेहद फायदा तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालाँकि ज्योतिर्विदों के अनुसार यह संयोग सभी राशियों के लिए मिला-जुला साबित होगा। इसी दिन शनि ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। इस अद्भुत संयोग से पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। ज्योतिर्विद के अनुसार यह संयोग सभी राशियों पर मिला-जुला प्रभाव छोड़ेगा।

ज्योतिर्विद पं. बालकृष्ण त्रिवेदी के अनुसार धनु, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को संपत्ति की हानि होगी, लेकिन व्यापार व नौकरी में उन्नति होगी। राजकीय सेवा के योग बनेंगे। वहीं पिता का सुख मिलेगा और विवादों से मुक्त होंगे।

मिथुन, तुला, मीन और कर्क राशि वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे, वहीं ऋण संकट से मुक्ति मिलेगी। वृश्चिक, मकर, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा। वहीं वे पराक्रम प्राप्त करेंगे। काम में प्रगति होगी व पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए होगा बेहद खास 05 मई का दिन, जानें अपना राशिफल

05 मई 2024 : आपका जन्मदिन

05 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान