शनि के दंड से क्या इस तारीख को मिट जाएगा पाकिस्तान का नामोनिशान?

WD Feature Desk
शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (13:06 IST)
saturn entering aries 2027: शनि का काम है बुरे कर्म का दंड देना। पाकिस्तान के बुरे कर्मों और पाप का घड़ा भरा चुका है। शनि ग्रह जब खुद की राशि, नीच राशि या उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तब वे देश और दुनिया में बड़ा बदलाव लाते हैं कर्म के आधार पर वे दंड देते या पुरस्कार देते हैं। शनि ग्रह की उच्च राशि तुला और नीच राशि मेष है। शनि की स्वयं की राशि मकर और कुंभ है। शनि की शत्रु राशियां मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक है। वर्तमान में 29 मार्च 2025 को शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया है, 14 मई को बृहस्पति मिथुन में प्रवेश करेगा और इसके बाद 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।ALSO READ: क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी
 
1. शनि का मकर में गोचर: शनि ग्रह ने जब 24 जनवरी 2020 में खुद की राशि मकर राशि में प्रवेश किया था, तब दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप फैल गया था। यह आशंका वर्ष 2019 की शुरुआत में ही व्यक्त की जा रही थी कि शनि के मकर में जाने से दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है। ज्योतिष जनविद्रोह और किसी महामारी की बात कर ही रहे थे।
 
2. शनि का कुंभ में गोचर: फिर शनि ने जब 29 अप्रैल 2022 को खुद की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश किया तब महामारी का दौर खत्म हुआ और दुनियाभर में युद्ध, अराजकता, महंगाई, प्रदर्शन और सत्ता परिवर्तन का नया दौर प्रारंभ हुआ। इसके कुंभ गोचर के काल में ही भूकंप और बड़े तूफान के साथ ही यूक्रेन रशिया के बाद इजरायल और हमास का युद्ध प्रारंभ हुआ।ALSO READ: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र
 
3. शनि का मीन में गोचर: शनि बृहस्पति की राशि मीन में 29 मार्च 2025 को जाने वाला था उससे पहले ही यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि देश और दुनिया में भूकंप और युद्ध का नया दौर चलेगा और खासकर भारत के लिए वर्ष 2025 खराब रहने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। वर्ष 2020 के बाद से ही देश और दुनिया के हालात लगातार बदलते और गिरते जा रहे हैं। महामारी, भूकंप, बाढ़, दंगे, विद्रोह, आंदोलन, तख्तापलट, युद्ध, आतंकवाद और महंगाई की चपेट में हर देश है। ऐसा समय करीब 80 वर्ष पहले था जबकि दूसरा विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ था।
 
शनि के मीन राशि में जाने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। मीन राशि बृहस्पति की राशि है। बृहस्पति सुख और शांति देने वाला ग्रह है परंतु जब यह पीड़ित होता है तो सुख, शांति और आयु पर इसका प्रभाव पड़ता है। शनि जब जब मीन में गया है तो देश और दुनिया में बड़े युद्ध के साथ ही किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा और जलवायु परिवर्तन को देखा गया है।ALSO READ: पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण
 
अब शनि 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश किया है तो यह आशंका जताई जा रही है कि कोई बड़ा भूकंप और युद्ध होने वाला है। वर्तमान में भूकंप कई आए जिसमें बड़े की बात करें तो 7.7 तीव्रता का भूकंप म्यांमार में आया था। इसी के साथ ही भारत के कश्मीर में पहलगाम में आतंकवादी हमले के चलते अब भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। युद्ध की बात कही जा रही है।
 
4. शनि का मेष में गोचर: ज्योतिषियों का आकलन है कि जब शनि अपनी शत्रु राशि मेष में प्रवेश करेगा तब दुनिया के हालात और भी बुरे हो जाएंगे। शनि देव 3 जून, 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 3 जून 2027 ऐसा समय है जबकि की भारत की राजनीति में बड़े बदलाव होंगे। ALSO READ: भारत की पाकिस्तान को लताड़, खाली करना होगा PoK
 
ज्योतिष के अनुसार अब 14 मई 2025 से गुरु के अतिचारी होने से बड़े पैमाने पर जलवायु परिवर्तन के चलते धरती के मौसम और तापमान में बदलाव हो जाएगा। लोगों की मानसिक स्थिति गड़बड़ा जाएगी। इसी के साथ ही महायुद्ध का बिगुल बज जाएगा। मई 2027 से लेकर जुलाई 2028 तक गुरु की चतुर्थ भाव में गति के चलते भारत की सीमाओं में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे और पाकिस्तान नाम का देश धरती पर कहीं भी नजर नहीं आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

जगन्नाथ मंदिर के ये 7 बड़े संकेत बताते हैं कि भारत में होने वाला है कुछ बड़ा

शनि के दंड से क्या इस तारीख को मिट जाएगा पाकिस्तान का नामोनिशान?

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल: जानें 26 अप्रैल के शुभ और अशुभ संकेत आपके लिए

26 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख