गाय, कुत्ते और पंछी को पानी और आहार देने से खुल जाते हैं किस्मत के दरवाजे

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (05:11 IST)
ज्योतिष के अनुसार गाय, कुत्ते और पंछी आदि को भोजन पानी देने का महत्व बताया गया है। हिन्दू धर्म में भी पंचबलि कर्म का महत्व बताया गया है।  पंचबलि अर्थात गोबलि, श्वान बलि, काकबलि, देवादिबलि और पिपलिकादि कर्म किया जाता है। गोबलि अर्थात गाय को, श्वान बलि अर्थात कुत्ते को, काकबलि अर्थात कौवे या पंछी को, देवबलि अर्थात अग्नि और अन्य देवताओं को और पिपलिकादि बलि अर्थात चींटी-कीड़े-मकौड़ों इत्यादि को भोजन पानी खिलाना होता है।
 
गाय (Cow) : पुराणों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। अथर्ववेद के अनुसार- 'धेनु सदानाम रईनाम' अर्थात गाय समृद्धि का मूल स्रोत है।  गाय में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है, जो भाग्य को जागृत करने की क्षमता रखती है। गाय को अन्न और जल देने से सभी तरह के संकट दूर होकर घर में सुख, शांति और समृद्धि के द्वारा खुल जाते हैं। प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने गुरु और शुक्र बलवान होता और धन-समृद्धि बढ़ती है।
कुत्ता (Dog) : कुत्ते को भोजन देने से भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और हर तरह के आकस्मिक संकटों से वे भक्त की रक्षा करते हैं। कुत्ता आपकी राहु, केतु के बुरे प्रभाव और यमदूत, भूत प्रेत आदि से रक्षा करता है। कुत्ते को प्रतिदिन भोजन देने से जहां दुश्मनों का भय मिट जाता है वहीं व्यक्ति निडर हो जाता है। ज्योतिषी के अनुसार केतु का प्रतीक है कुत्ता। कुत्ता पालने या कुत्ते की सेवा करने से केतु का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। पितृ पक्ष में कुत्तों को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।
 
 
पंछी (Bird) : पंछी में कौए को अतिथि-आगमन का सूचक और पितरों का आश्रम स्थल माना जाता है। कौओं को भोजन कराना अर्थात अपने पितरों को भोजन कराना माना गया है। कौए को अन्न जल देने से सभी तरह का पितृ और कालसर्प दोष दूर हो जाता है। पक्षियों में कौवे, हंस, गरुढ़, तोता और चिढ़ियों को अन्न खिलाने से सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। इससे पितृदोष, शनिदोष और मंगलदोष से भी मुक्ति मिलती है। इससे घर परिवार में सुख, शांति और प्रसन्नता बढ़ती है।
Sparrow Bird

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन कठिन परीक्षाओं के बाद बनते हैं अघोरी, जान की बाजी लगाने के लिए रहना पड़ता है तैयार

मां गंगा के पवित्र नाम पर दें बेटी को प्यारा सा नाम, पौराणिक हैं अर्थ

वर्ष 2025 में गुरु के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, 3 राशियों के लिए बेहद शुभ

कड़ाके की ठंड में भी नागा साधु कैसे रहते हैं गर्म, जानिए कहां से आती है चमत्कारी शक्ति

Shani Gochar 2025 : वर्ष 2025 में किन राशि के जातकों पर रहेगी साढ़ेसाती व ढैय्या

सभी देखें

नवीनतम

21 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

21 जनवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Gupta navaratri: माघ माह की गुप्त नवरात्रि कब से होगी प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

षटतिला एकादशी व्रत करने का क्या है फायदा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Kumbh mela 2025: मौनी अमावस्या कब है, क्या है इस दिन कुंभ स्नान का महत्व?

अगला लेख