चेहरे से जानिए आपका स्वभाव और व्यक्तित्व की विशेषताएं...

Webdunia
* आप भी जानिए आपके शरीर में मौजूद हैं ये विशेषताएं... 
* जानिए शरीर के विभिन्न अंग और शुभ-अशुभ लक्षण 
* शारीरिक विशेषताओं से जानिए अपना सौभाग्य 


 
चेहरा हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। मन के भीतर जो भाव चलते हैं वही चेहरे पर प्रतिबिंबित होते हैं। माना जाता हैं किसी इंसान को देखकर ही उसकी चारित्रिक विशेषताओं का आकलन किया जा सकता है।

आइए जानते हैं ज्योतिष के आधार पर  मस्तक और बाल की प्रकृति से कैसे की जाती है व्यक्ति की पहचान। 


 
उन्नत ललाट (ऊंचा माथा)- सौभाग्य एवं धनवृ‍‍द्धि का सूचक है। ऐसा मस्तक व्यक्ति को तेजस्वी तथा बुद्धिमान दर्शाता है।
 
 

 


दबा हुआ ललाट- यदि किसी व्यक्ति का माथा मध्य में दबा हुआ हो, मस्तक उभरा हुआ तथा बाल छोटे हों वह बड़ा भाग्यवान होता है। समाज में सम्मान पाता है तथा कुशाग्र बुद्धि होता है।
 
नासिका- लंबी नासिका जो अग्रभाग से छोटी हो, ऐसा व्यक्ति अहंकारी होता है। हर काम स्वार्थ एवं चतुराई से करता है। जिस व्यक्ति की नासिका आगे से बड़ी हो तथा नथुने कुछ खुले हो, वह धनवान, समाज में प्रतिष्ठा पाने वाला तथा स्त्री पक्ष की ओर से अधिक सुख भोगने वाला होता है।
 

 

 


मोटे ललाट छोटे बाल- जिस व्यक्ति का सिर मोटा हो, मस्तक उभरा हुआ तथा बाल छोटे हों, वह बड़ा भाग्यवान होता है। समाज में सम्मान पाता है तथा कुशाग्र बुद्धि होता है।
 
सिर पर बालों की चोटी- ऐसा व्यक्ति धार्मिक आचरण वाला तथा ईश्वर ज्ञान की लालसा रखने वाला होता है। आंतरिक दृष्टि से रहस्यवादी होता है।
 
मुलायम बाल- सिर पर कोमल तथा मुलायम बालों का होना सौभाग्य को प्रकट करता है।
 
 

 

खल्वाट सर- यानी किसी व्यक्ति के सिर के अग्र भाग में बाल न हों और बालों की लहर पीछे की ओर हो, वह व्यक्ति धनवान, युक्तिशील, चतुर तथा प्रत्येक कार्य में सिद्धि पाने वाला होता है।
 
चोटी में सफेद बाल- ऐसे व्यक्ति में अद्‍भुत वाक्-शक्ति होती है, प्रभावशाली भाषण द्वारा जनता को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। वह चतुर एवं अहंकार से युक्त होता है।

माथा बहुत छोटा तथा गड्ढेदार- ऐसा चिह्न दुर्भाग्य तथा धनहानि का सूचक है। ऐसे व्यक्ति प्राय: संकीर्ण विचारों के होते हैं, मन की गांठ नहीं खोलते।
 
 

 


सुंदर चेहरा छोटा मस्तक- ऐश्वर्य, धन तथा भोग वृत्ति को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति धर्म एवं शुभ कार्यों से वंचित होता है।
 
बड़ा मस्तक सुंदर चेहरा- दिव्य ज्ञान से युक्त व्यक्ति होता है। लोक कल्याणकारी होता है तथा परोपकार के लिए धन का संचय करता है।
 
मध्य से ‍अधिक उभरा मस्तक- ईश्वर की दिव्य शक्ति को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति आदर्श जीवन व्यतीत करता है।


 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

इस्लाम और यहूदी धर्म में क्या है समानता?

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सभी देखें

नवीनतम

29 जून 2025 : आपका जन्मदिन

29 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Weekly Horoscope 30-6 July 2025: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तिहान, पढ़ें 30 जून से 6 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

विनायक चतुर्थी आज, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना, जानें पूजन का शुभ समय