shiv chalisa

धनतेरस पर खरीदें ये पांच वस्तुएं, जानिए खरीदारी का मुहूर्त

अनिरुद्ध जोशी
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह पांच दिन चलने वाले दीपावली उत्सव का पहला दिन होता है। धनतेरस से ही तीन दिन तक चलने वाला गोत्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है। आओ जानते हैं इस दिन खरीदे जाने वाली 5 खास वस्तुएं और खरीदे जाने का मुहूर्त।
 
 
1. सोना खरीदना : इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। कुछ लोग सोने या चांदी के सिक्के खरीदते हैं।
 
2. बर्तन खरीदना : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।
 
3.धनिया खरीदना : इस दिन जहां ग्रामिण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं।
 
4. नए वस्त्र खरीदना : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।
 
5. अन्य वस्तुएं : इसके अलावा इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खिलौने, खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। इस दिन लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, धन्वंतरि और यमराजजी की पूजा होती है। इस दिन ग्रामिण क्षेत्रों में पशुओं की पूजा भी होती है।
 
पू्जा मुहूर्त : इस बार धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर 2020 गुरुवार को रा‍त्रि 09 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 13 नवंबर शुक्रवार शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर को है। परंतु लाला रामस्वरूप कैलेंडर के अनुसार धनतेरस 12 नवंबर को ही है।
 
13 नवंबर के अनुसार इस बार धनतेरस की पूजा के लिए शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम को 05 बजकर 59 मिनट के मध्य ही मुहूर्त है। परंतु खरीददारी हेतु। परंतु दिल्ली टाइम के अनुसार धनतेरस मुहूर्त :17:34:00 से 18:01:28 तक रहेगा।
 
खरीदारी का मुहूर्त :
*12 नंवबर को खरीददारी करना चाहते हैं कि सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त है। इसके बाद रात्रि 8:32 से 9:58 तक अमृत काल रहेगा।
*13 नंवबर को खरीददारी करना चाहते हैं कि सुबह 11:20 से 12:04 तक अभिजीत मुहूर्त है।
 
12 नवंबर 2020, गुरुवार, रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से 13 नवंबर सुबह 6 बजकर 42 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, चित्रा, तिथि- त्रयोदशी। 13 नवंबर 2020, शुक्रवार, सुबह 6 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक, नक्षत्र- चित्रा, तिथि- त्रयोदशी रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख