दिवाली पर अमावस्या की रात को करके देखें ये 5 अचूक उपाय

Webdunia
Diwali kartik amavasya 2023 : कार्तिक मास की अमावस्या को बहुत घनेरी रात रहती है। इस दिन माता कालिका और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। यह रात रिद्धि और सिद्धि देने वाली रात होती है। इसके बाद नए दिन प्रारंभ होते हैं। इस दिन कई तरह के सात्विक उपाय किए जा सकते हैं जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। 5 उपाय जरूर करें।
 
1. माता लक्ष्मी के उपाय : महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को 5 कमल के फूल अर्पित करें और 5 दीपक जलाएं। घर में दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का 9 बत्तियों वाला दीया जलाएं।
 
2. दान : दीपावली के दिन किसी भी मंदिर में झाडू का दान करें। इसी के साथ किसी किन्नर, सफाईकर्मी और गरीब को भी यथाशक्ति जो दान कर सकते हैं वह करें।
 
3. तिजोरी : दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें। इसी के साथ ही दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में एकाक्षी नारियल रखें। पूजा के बाद इसे भी तिजोरी में रख लें।
 
4. पीपल पूजा : दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। उसकी पूजा और परिक्रमा करें और सीधे घर लौट आएं फिर मुड़कर न देखें।
 
5. हनुमान पूजा और काली पूजा : दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में जाकर आटे के दीये जलाएं। हो सकते हैं 11 दीये जलाएं जो बरगद के पत्ते पर रखे हुए हों। माता काली के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और उन्हें काली चुनरी अर्पित करें।
 
मान्यता है कि उपरोक्त कार्य करने से आपके सभी तरह के संकट दूर होकर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025: कन्या पूजा और भोज के नियम और विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा चालीसा पढ़ने के खास नियम जरूर जानें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

सभी देखें

नवीनतम

25 September Birthday: आपको 25 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 सितंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shadashtak Yoga 2025: शनि मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Sharadiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के 10 चमत्कारिक उपाय: जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए

Indo pak war: क्या पाकिस्तान करेगा भारत पर अटैक या होगा आतंकवादी हमला?

अगला लेख