Hanuman Chalisa

शाम को क्यों नहीं करते हैं कुछ खास काम, जानिए कारण

Webdunia
शाम के समय वर्जित हैं कुछ खास काम, जानिए कारण 
हमने अक्सर घर में बुजुर्गों को यह कहते सुना है कि संध्या के वक्त यह काम ना करें, वह काम ना करें... लेकिन ऐसा क्यों है आइए जानें... 
 
वास्तव में सूर्यास्त होते ही नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं। उनके दुष्प्रभाव को शांत करने के लिए या उन शक्तियों को क्षीण करने के लिए सुबह की भांति शाम को भी देवी-देवताओं की आराधना करनी चाहिए। जिससे सकारात्मकता का माहौल बना रहे। कुछ ऐसे काम हैं जो शाम को करने की पुराणों में मनाही हैं, जो व्यक्ति इन बातों को नहीं मानते, उन्हें न केवल इस जन्म में बल्कि परलोक में भी दुख भोगना पड़ता है। 
 
आइए जानें कौन से हैं वे काम-
 
*  संध्या के समय झाड़ू न लगाएं इससे सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और नकारात्मकता बलवान होती है।
 
* शाम को तुलसी पर जल ना चढ़ाएं। तुलसी पर सूर्योदय होने पर जल चढ़ाएं, शाम केवल दीप अर्पित करें।  
 
* ठाकुर जी के भोग में अर्पित करने के लिए तुलसी पत्र सूर्योदय के समय ही तोड़े जा सकते हैं। सूर्यास्त उपरांत तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। संध्या के समय तुलसी का स्पर्श करना भी संचित पुण्यों को पाप में परिवर्तित कर देता है।
 
* सूरज ढलने के तत्काल बाद सोना नहीं चाहिए केवल बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाएं ही दिन में या शाम को सो सकते हैं। शाम के समय देवी-देवता पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। जिन घरों में शाम के समय पूजा-पाठ हो रहा होता है, उन घरों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जिस घर के लोग सोए होते हैं उस घर में बरकत नहीं होती। 
 
* जो व्यक्ति शाम के समय सोता है उसे कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति की आयु क्षीण हो जाती है। 
 
विशेष : महिलाओं को बायां और पुरुषों को दायां करवट लेकर सोना चाहिए। सोते समय सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में होने चाहिए। पैर पर पैर रख कर सोने से आयु कम होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Rambha Teej Date 2026: रम्भा तीज व्रत पूजन के मुहूर्त, उपाय और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

अगला लेख