12 साल बाद गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन : यह गोचर 7 राशियों को देगा शुभ फल

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (09:17 IST)
Jupiter transit in Pisces: 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति ग्रह शनि की कुंभ राशि से अपनी स्वराशि मीन में 12 साल बाद गोचर करेगा। गुरु एक राशि में अधिकतम 13 माह रहता है। यह ग्रह उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या इनमें गोचर करे तो शुभ फल देता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है इस परह चौथे भाव में उच्च और दसवें भाव में नीच का होता है। आओ जानते हैं 7 राशियों पर शुभ असर।
 
 
बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन से 7 राशियों को मिलेगा शुभ फल ( 7 Zodiac Sign Astrology ):
 
1. मेष राशि (Aries): 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
 
2. वृषभ (Taurus): आपके लिए गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है।
 
3. कर्क राशि (Cancer): अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
 
4. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
Guru Tara
5. धनु ( Sagittarius ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदय होगा। यह गोचर आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार करेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ है।
 
6. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
 
7. मीन राशि (Pisces): अप्रैल माह में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाएगा। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में चुनौती होती तो लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदान में बढ़ोतरी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के गरबा नृत्य की 5 खास बातें, डांस करते हो तो जान लें

Navratri status 2025: इन अर्थपूर्ण शब्दों में दें सभी को नवरात्रि पर्व की पावन शुभकामनाएं, पढ़ें 10 सबसे लेटेस्ट संदेश

Weekly Horoscope 22 To 28 September: नवरात्रि से शुरू हो रहा है सितंबर का नया सप्ताह, जानें किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि: साधना के 9 खास नियम

Dussehra 2025 Date: विजयादशी दशहरा कब है?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 सितंबर, 2025)

24 September Birthday: आपको 24 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 सितंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Vastu tips: घर की इस दिशा में ये 4 चीजें रखने से कुछ ही दिनों में चमकेगी किस्मत

September 23 Day and Night Equal: आज दिन रात होंगे बराबर, जानें खगोलीय कारण और ज्योतिषीय महत्व

अगला लेख