Hanuman Chalisa

होरा के अनुसार जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें कौन सा बड़ा काम

पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिष शास्त्र में होरा मुहूर्त को अहम माना गया है। एक अहोरात्र (दिन-रात) अर्थात्  24 घण्टे में कुल 24 होराएं होती हैं। एक होरा एक घंटे की होती है। प्रत्येक वार की प्रथम होरा सूर्योदय से प्रारंभ होती है जैसे रविवार को सूर्योदय के समय की सूर्य होरा होती है, सोमवार को सूर्योदय के समय चंद्र की होरा होती है। ठीक इसी प्रकार सातों दिन की होराएं होती हैं। आइए जानते हैं कि किस 'होरा' में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है-

ALSO READ: जानिए क्या है होरा, ज्योतिष में क्यों है इसका विशेष महत्व
 
1. सूर्य - माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य।
 
2. चंद्र - मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
 
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज़ देना, न्यायालय,पुलिस,सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना।
 
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य।
ALSO READ: प्राण देने वाले की प्रतिमा में 'प्राण प्रतिष्ठा' आप कैसे कर सकते हैं?
 
5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि।
 
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य। 
 
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य। 

ALSO READ: किसने कहा फ्रिज में रखा आटा भूत खाते हैं? अंधविश्वास से बचें
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख