Hanuman Chalisa

Indo pak war: क्या पाकिस्तान करेगा भारत पर अटैक या होगा आतंकवादी हमला?

WD Feature Desk
बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (12:47 IST)
india pakistan war prediction: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। 7 मई को, भारत ने पाकिस्तान के 9 से अधिक आतंकवादी अड्डों पर हमला करके उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके जवाब में, 8 मई की रात को पाकिस्तान ने 500 से ज़्यादा ड्रोन्स का इस्तेमाल करके भारत के 15 शहरों पर हमला किया, लेकिन भारत ने इस हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
 
इसके बाद, भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई, जिसमें उनके 11 एयर डिफेंस सिस्टम, 2 एयरबेस और 9 फाइटर जेट्स नष्ट हो गए। 10 मई को अचानक से दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान कर दिया।
ALSO READ: Bhavishya malika: पाकिस्तान और सऊदी अरब में NATO जैसा करार, क्या भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी होगी सच?
हमने पहले ही कहा था कि यदि 7 जून तक भारत, पाकिस्तान का पूर्ण समाधान नहीं करता है, तो भविष्य में पाकिस्तान से युद्ध करना और भी मुश्किल हो जाएगा। आज आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान ने न केवल अमेरिका को अपने पक्ष में कर लिया है, बल्कि सऊदी अरब के साथ नाटो (NATO) जैसा समझौता करके भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब पाकिस्तान पहले से ज़्यादा मजबूत स्थिति में है। ऐसी स्थिति में, भारत को भी अपने डिफेंस सिस्टम और आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना होगा।
 
ज्योतिषीय विश्लेषण और भविष्यवाणियां:-
कुछ ज्योतिषीय योग और ग्रहों की चाल से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित तनाव और युद्ध जैसे हालात के संकेत मिलते हैं।
 
शनि-मंगल का षडाष्टक योग:-
जब भी शनि और मंगल का षडाष्टक या समसप्तक योग बनता है, तो युद्ध जैसे हालात पैदा होते हैं। वर्तमान में, 13 सितंबर से 27 अक्टूबर तक शनि-मंगल का षडाष्टक योग बना हुआ है। यह योग ज्वालामुखी विस्फोट, आगजनी, युद्ध, और विस्फोट जैसी घटनाओं को दर्शाता है।
ALSO READ: भविष्यवाणी: शनि के दंड से मरेगा पाकिस्तान, भारत से युद्ध की अगली तारीख कौनसी?
शनि का मीन राशि में गोचर:-
जैसा कि पहले ही आशंका जताई गई थी कि 29 मार्च 2025 को जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो दुनिया भर में विद्रोह, युद्ध और प्राकृतिक आपदाएँ बढ़ जाएंगी। यह आशंका सच साबित हुई। अभी शनि वक्री अवस्था में हैं, और 28 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनिदेव इस राशि में 3 जून 2027 तक रहकर लोगों के कर्मों का फल निर्धारित करते रहेंगे। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से कभी भी युद्ध शुरु हो सकता है।
ALSO READ: पाकिस्तान से सीजफायर के बाद क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी के सितारे, गर्दिश में या बुलंदी पर?
बृहस्पति का अतिचारी गोचर:
  1. बृहस्पति का मिथुन राशि में अतिचारी गोचर चल रहा है, जो 8 वर्षों तक चलेगा। 
  2. बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 तक मिथुन राशि में रहेंगे, जिसके बाद वे तेज़ी से कर्क राशि में चले जाएंगे। 
  3. कर्क में बृहस्पति नीच के हो जाते हैं, जिससे वे बुरा फल दे सकते हैं। 
  4. ऐसी आशंका है कि तब भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ सकता है।
  5. 11 नवंबर 2025 को गुरु ग्रह वक्री हो जाएंगे और 5 दिसंबर 2025 को फिर से मिथुन राशि में लौट आएंगे।
  6. इसके बाद, 2 जून 2026 मंगलवार को मध्यरात्रि 02:25 पर जब बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे, तो भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर हो सकता है।
 
भारत की कुंडली:
  1. भारत की वर्तमान कुंडली में ग्रह योग संकेत देते हैं कि भारत के शत्रु उसके खिलाफ कोई बड़ी साज़िश रच सकते हैं। 
  2. विशेष रूप से, भारत के पूर्वी क्षेत्र से कोई बड़ी आपदा आने की संभावना है।
  3. 11 सितंबर तक भारत में चंद्र की महादशा चल रही थी।
  4. इसके बाद, मंगल की महादशा शुरू हुई है, जिसमें मंगल की ही अंतर्दशा 12 सितंबर 2025 से 9 फरवरी 2026 तक रहेगी।
  5. इस अवधि में भारत को ज़्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। इस दौरान भारत में आतंकवादी हमला या हिंदू-मुस्लिम दंगे होने के संकेत मिलते हैं। 
  6. यह भी हो सकता है कि कोई बड़ा आंदोलन देश को अस्थिर कर दे। 
  7. इसी परिस्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तान हमला करने की साजिश रच सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025: कन्या पूजा और भोज के नियम और विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा चालीसा पढ़ने के खास नियम जरूर जानें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

सभी देखें

नवीनतम

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर सप्तमी की देवी कालरात्रि की कथा, मंत्र और पूजा विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर चतुर्थी की देवी कूष्मांडा की कथा, मंत्र और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 सितंबर, 2025)

24 September Birthday: आपको 24 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 सितंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख