suvichar

कुंभ संक्रांति पर करें ये 5 दान, पितृदोष और कर्ज से मिलेगी मुक्ति

WD Feature Desk
Kumbh Sankranti 2024: 13 फरवरी 2024 मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर सूर्यदेव मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के कुंभ में प्रवेश को कुंभ संक्रांति कहते हैं। कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 09:50 से दोपहर 03:54 तक रहेगा। महापुण्य काल दोपहर 02 बजे से 03:54 तक रहेगा। पुण्य काल में दान पुण्य करने का खासा महत्व  माना गया है।
ALSO READ: कुंभ संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व और महत्वपूर्ण कार्य
कुंभ संक्रांति का महत्व : कुंभ संक्रांति में ही विश्‍वप्रसिद्ध कुंभ मेले का संगम पर आयोजन होता है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण और यम एवं सूर्यपूजा का खासा महत्व होता है। इस दिन पहने हुए वस्त्र त्यागकर नए वस्त्र पहनना चाहिए। 
 
1. सीधा दान : इसमें आटा, तेल, नमक, चावल, घी, गुड़ और दाल शामिल हैं। सभी को एक थाली में एकत्रित करके उसे मंदिर में दान करते हैं। इसे आमान्न दान भी कहते हैं। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलकर सभी अटके कार्य पूर्ण होने लगते हैं।
 
2. वस्त्र दान : इस दिन गरीबों को अन्न के साथ ही वस्त्र दान करने का दोगुना पुण्‍य मिलता है। इस दिन दान करने से अंत काल में उत्तम धाम की प्राप्‍ति होती है। इस उपाय से जीवन के अनेक दोष भी समाप्‍त हो जाते हैं। अनाज, कपड़े, पका हुआ भोजन, कंबल व अन्य जरूर चीजों का दान करने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है। 
ALSO READ: सूर्य के कुंभ राशि में जाने से 4 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
3. पांच फल दान : इस दिन आप चाहें तो कोई भी ऋतुफल यानी उक्त मौसम से संबंधित 5 फल लेकर उसे मंदिर में दान कर सकते हैं। इससे सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
 
4. तांबा दान : इस दिन तांबे का दान करने से मंगल और सूर्य से संबंधित दोष दूर होते हैं। इसी के साथ लाल फूल और लाल वस्त्र भी दान करें। 
 
5. तिल दान : इस दिन काले तिलों का दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही गेहूं, गुड़, आटा, घी, चावल आदि भी दान करें।
Surya ka kumbh rashi me gochar
कुंभ संक्रांति पर क्या करें :
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख