Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति का दिनों की लंबाई बढ़ने से क्या है संबंध, जानें वैज्ञानिक दृष्टिकोण

WD Feature Desk
मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (11:08 IST)
Makar Sankranti : मकर संक्रांति से दिन होने लगते हैं बड़े। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है कि मकर संक्रांति के बाद से दिन लंबे होने लगते हैं। यह एक खगोलीय घटना है जिसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है।
 
मकर संक्रांति का महत्व क्या है : मकर संक्रांति न केवल एक खगोलीय घटना है बल्कि यह हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक भी है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान करते हैं और सूर्य देव की पूजा करते हैं। मकर संक्रांति को हिन्दू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। अत: यह नए साल की शुरुआत भी होता है। साथ ही किसान भाई इस दिन अच्छी फसल की कामना करते हैं।ALSO READ: Makar sankranti ke upay: मकर संक्रांति पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन की कमी
 
मकर संक्रांति से क्यों होते हैं दिन बड़े?
 
1. सूर्य की किरणें: उत्तरायण काल में सूर्य की किरणें पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध पर सीधी पड़ती हैं। जिसके कारण दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं। यदि हम इसे सरल शब्दों में समझें तो यह कहा जाता सकता हैं कि मकर संक्रांति के बाद सूर्य की किरणें धरती पर अधिक समय तक पड़ती हैं। यह एक धीमी प्रक्रिया है और धीरे-धीरे दिन और लंबे होते जाते हैं। बता दें कि यहां दिन लंबे होने का अर्थ यह है कि सूर्योदय जल्दी होता है और सूर्यास्त देर से होता है।
 
2. ऋतुएं बदलने का कारण : पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है और इस (पृथ्वी) का अक्ष अपने घूर्णन के अक्ष से 23.5 डिग्री झुका हुआ है। इस झुकाव के कारण ही हमें ऋतुएं बदलती हुई दिखाई देती हैं।
 
3. सूर्य उत्तरायण : मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण काल शुरू हो जाता है। उत्तरायण काल में पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुकता है। और इस तरह मकर संक्रांति मनाएं सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि एक खगोलीय घटना भी है जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: मकर संक्रांति पर भेजें ये 10 शुभकामना संदेश और खुशियां बांटें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मई, 2026)

अगला लेख