मंगल कब बदलेंगे घर जानिए कैसा होगा आपके लिए ये राशि परिवर्तन

Webdunia
Mars Transits in Gemini: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 10 अगस्त से ही मंगल वृषभ राशि में भ्रमण कर रहा था लेकिन अब वह 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेगा। आओ जानते हैं कि मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश का 12 राशियों पर क्या होगा असर।
 
मेष राशि | Aries: आपकी राशि के तृतीय में मंगल का गोचर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचना होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति या आमदानी बढ़ने के योग हैं। व्यापारी को नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ है। भाई बहनों के साथ बनाकर रखें। सेहत का भी ध्यान रखें। 
 
वृषभ राशि | Taurus: आपकी राशि के द्वितीय में मंगल का गोचर होगा। आपको अनावश्‍यक खर्च नहीं करना चाहिए। निवेश से लाभ मिलेगा। अपने स्वभाव को नरम बनाकर रखें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार से जुड़े हैं तो लाभ होगा। छात्रों के लिए यह समय कड़ी मेहनत का है। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मिथुन राशि | Gemini: आपकी राशि के प्रथम भाव में मंगल का गोचर होगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। आपके स्वभाव में आक्रमकता बढ़ जाएगी। इसलिए वाणी पर संयम रखते हुए विनम्रता से कार्य करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा। पारिवारित जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। 
 
कर्क राशि | Cancer: आपकी राशि के द्वादश भाव में मंगल का गोचर होगा। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो जाएगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। शत्रु और रोग पर विजय पाएंगे। हालांकि आपको वाद विवाद से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन से कुछ मानसिक तनाव संभव है। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
सिंह राशि | Leo sun sign: आपकी राशि के एकादश भाव में मंगल का गोचर शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  पदोन्नति या स्थानांतरण के इच्छुक लोगों की इच्छापूर्ण होगी। प्रॉपटी में निवेश के योग बनेंगे। निवेश से लाभ होगा। संतान की सेहत की देखभाल करें। पारिवारिक माहौल अच्‍छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। 
कन्या राशि | Virgo: आपकी राशि के दशम भाव में मंगल का गोचर होगा। आर्धिक रूप से पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होंगे। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलावा होंगे। घर पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
 
तुला राशि | Libra: आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। छात्रों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए मिलाजुला समय रहेगा। व्यापारियों को भी निवेश से बचना चाहिए। मानसिक तनाव और बेचैनी रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल नहीं रहेगा। 
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल का गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। आपको सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। दाम्पत्य जीवन की अशांति से आपके भीतर बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ जाएगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि | sagittarius: आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर मिलेजुले असर देगा। दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्यों में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। करियर में सकारात्मक देखने को मिलेगा। नौकरी या व्यापार में भी मिलेजुले असर रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी सही नहीं रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। वाणी पर संयम रखें। 
 
मकर राशि | Capricorn: आपकी राशि के षष्टम भाव में मंगल का गोचर होगा। नौकरी में गुप्त शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। व्यापार में भी प्रगति होगी, लेकिन आपको सोच समझकर ही निर्णय लेना होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
कुंभ राशि | Aquarius: आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होगा। व्यापारी हैं तो आपको सतर्कता से काम लेना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। शॉर्टकट के तरीके से धन कमाने से बचें। नौकरीपेशा हैं तो आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। करियर या शिक्षा से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी। संतान पक्ष का ध्यान रखना होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
मीन राशि | Pisces: आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आप चल-अचल संपत्ति या प्रॉपर्टी से अच्छा धन कमा सकेंगे। वाहन खरीदने का योग बनेगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की प्राप्त करेंगे। व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ होगा। हालांकि कार्यस्थल पर संयम और समझदारी से काम करना होगा। पारिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख