किस मास में जन्मी लड़की के साथ विवाह होगा शुभ

Webdunia
हम सभी ने किसी न किसी मास में जन्म लिया है और हमारा जीवनसाथी भी किसी विशेष मास में जन्मा है। विवाह की अनुकूलता के लिए यह जानना जरूरी है कि किस मास में उत्पन्न हुए पुरुष से किस माह में जन्म लेने वाली कन्या का विवाह होना चाहिए।


 


किस मास में जन्मी लड़की का स्वभाव किस मास के पुरुष के साथ अनुकूल रहेगा, आइए जानते हैं... 
 
 
आगे पढ़ें किस माह में जन्मा हो आपका जीवनसाथी...

 

 


1. वैशाख मास में उत्पन्न हुए बालक का विवाह भादौ, कार्तिक या पौष में जन्म लेने वाली कन्या के साथ शुभ प्रेम रहेगा एवं शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत होगा।
 
 


 


2. ज्येष्ठ मास में उत्पन्न हुए पुरुष के साथ आश्विन, मार्गशीर्ष, माघ मास में जन्म लेने वाली कन्या का विवाह शुभ होगा।
 
 

 


3. आषाढ़ मास में जन्मे पुरुष के साथ कार्तिक, पौष, फाल्गुन मास में जन्म कन्या के साथ विवाह करना शुभ रहेगा।
 
 


 


4. श्रावण मास में जन्मे पुरुष के साथ मार्गशीर्ष, माघ, चैत्र, ज्येष्ठ की जन्मी कन्या के साथ विवाह करना शुभ फलदायक होगा।
 
 


 


5. भाद्रपद मास में जन्मे पुरुष के साथ पौष, फाल्गुन, वैशाख में जन्म लेने वाली कन्या के साथ विवाह करने से जीवन सुख-शांति से गुजरता है।
 
 


 


6. आश्विन मास में जन्मे पुरुष के साथ माघ, चैत्र, ज्येष्ठ में जन्मी कन्या के साथ विवाह करना शुभ होगा।
 
 

 


7. कार्तिक मास में जन्मे पुरुष का विवाह वैशाख, आषाढ़ और फाल्गुन में जन्मी कन्या के साथ करना शुभ होगा।
 
 


 


8. मार्गशीर्ष मास में जन्मे पुरुष का विवाह ज्येष्ठ, श्रावण, चैत्र में जन्मी कन्या के साथ शुभ फलदायक होगा।
 
 


 


9. पौष मास में जन्मे पुरुष का विवाह वैशाख, आषाढ़ तथा भाद्रपद की कन्या के साथ करना शुभ होगा।
 
 


 


10. माघ मास में जन्मे पुरुष का विवाह ज्येष्ठ, श्रावण तथा आश्विन में जन्मी कन्या के साथ शुभ फलदायक होगा।
 
 


 


11. फाल्गुन मास में जन्मे पुरुष का विवाह आषाढ़, भाद्रपद, कार्तिक में जन्मी कन्या के साथ करने से जीवन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा।
 
 


 


12. चैत्र मास में जन्मे पुरुष का विवाह श्रावण, आश्विन, अगहन मास में जन्मी कन्या के साथ करने से दोनों प्राणियों का जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। इसके विपरीत विवाह होने से कलह व रंज से जीवन व्यतीत होगा।


 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

पाकिस्तान में क्यों सर्च हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज, जानिए उनके बारे में क्या जानना चाहते हैं पाकिस्तानी

केतु का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

20 मई 2025 : आपका जन्मदिन

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

बृहस्पति वर्ष 2025 में अतिचारी होकर 3 बार करेंगे गोचर, वर्ष 2026 में मचाएंगे तबाही, भारत का क्या होगा?

नौतपा 2025 : नवतपा के दौरान क्या करें और क्या न करें: जानें काम की बाते