Publish Date: Sun, 25 Sep 2022 (09:22 IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 (18:25 IST)
शादीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी कि 26 सितंबर 2022 सोमवार से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर 2022 को होगा। इस बार मातारानी हाथी पर सवार होकर आ रही है और बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग और दुर्लभ योग। आओ जानते हैं पूजा, कलश स्थापना और घटस्थापना के शुभ मुहूर्त।
नवरात्रि में घटस्थापना, कलश स्थापना और पूजा के शुभ मुहूर्त जानें | Navaratri Puja, ghatasthapana kalash sthapana ke shubh Muhurt:
- प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 26 सितंबर 2022 को सुबह 03:23 से।
- प्रतिपदा तिथि समापन : 27 सितंबर 2022 को सुबह 03:08 पर।
- शुभ मुहूर्त : सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:29 से 03:17 तक।
- अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:06 से 12:54 तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त : दोपहर : 02:30 से 03:18 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:19 से 06:43 तक।
- सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:31 से 07:43 तक।
- शुक्ल योग सुबह 08:05 तक, उसके बाद ब्रह्म योग।