नीचभंग राजयोग क्या होता है, क्या है उसका प्रभाव?

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (12:44 IST)
Nichbhang Rajyoga
Nichbhang Rajyoga In Astrology: ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली में कई तरह के योग और राजयोग होते हैं। जैसे, विपरीत राजयोग, गजकेसरी योग, शश योग, पिशाच योग, विषयोग, केमद्रुम योग, अतिगंड योग, चांडाल योग, बुधादित्य योग, आनन्दादि, मालव्य योग, हंस राजयोग, अंगारक योग, वैधृति योग, अखंड साम्राज्य योग, गजलक्ष्मी योग आदि। आओ जानते हैं कि क्या होता है नीचभंग राजयोग और क्या है इसका प्रभाव।
 
कुंडली में कैसे बनता है नीचभंग राजयोग?
 
1. नीच का ग्रह वक्री हो तो या नीच ग्रह कुंडली में नौवें घर में उच्च का है तो नीचभंग राजयोग बनेगा।
 
2. जन्म कुण्डली में जो ग्रह नीच राशि में स्थित है उस नीच राशि का स्वामी अथवा उस राशि का स्वामी जिसमें वह नीच ग्रह उच्च का होता है, यदि लग्न से अथवा चंद्र से केन्द्र में स्थित हो तो नीचभंग राजयोग का निर्माण होता है।
 
3. यदि किसी ग्रह की नीच राशि का स्वामी और उसकी उच्च राशि का स्वामी परस्पर केंद्र स्थान में हो तो नीचभंग राजयोग बनता है। जैसे मंगल की नीच राशि का स्वामी चंद्रमा है और मंगल की उच्च राशि का स्वामी शनि है। दोनों परस्पर केंद्र स्थान में हो तो नीचभंग राजयोग बनता है।
 
4. यदि नीच ग्रह के स्वामी की दृष्टि भी किसी नीच ग्रह पर हो तो नीचभंग राजयोग बनेगा है। जैसे मान लो कि बुध की नीच राशि मीन है और मीन का स्वामी गुरु है और गुरु की दृष्टि बुध पर हो तो नीचभंग राजयोग बनता है।
 
5. यदि किसी कुंडली में एक उच्च ग्रह के साथ एक नीच ग्रह होता है, तो कुंडली में नीचभंग राजयोग बनता है। जैसे शुक्र और बुध मीन राशि में विराजमान हैं, जहां बुध तो नीच का है परंतु शुक्र उच्च है तो नीचभंग राजयोग बनता है।
 
6. यदि कोई ग्रह कुंडली में  अपनी नीच राशि में बैठा हो और उस राशि का स्वामी लग्न भाव या चंद्रमा से केंद्र स्थान में हो तो नीचभंग राजयोग बनता है। जैसे गुरु की नीच राशि मकर है और मकर का स्वामी शनि ग्रह यदि चंद्रमा से केंद्र स्थान में है तो नीचभंग राजयोग बनेगा।
 
7. यदि कोई ग्रह अपनी नीच राशि में हो और उस राशि में उच्च होने वाला ग्रह चंद्रमा से केंद्र स्थान में हो तो भी नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। जैसे शनि की नीच राशि मेष है और सूर्य की उच्च राशि मेष है। सूर्य चंद्रमा से केंद्र स्थान में हो तो नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा।
Janm Kundali
नीचभंग राजयोग असर : 
1. सूर्य के कारण नीचभंग राजयोग बना है तो राज्य की ओर से लाभ‍, बुध के कारण है तो बुद्धि अनैतिक दिशा में लगेगी, चंद्र के कारण है तो भावुक और विश्‍वासी होने के कारण विश्‍वासघात मिलेगा, मंगल के कारण है तो हर कार्य में जल्दबाजी करेगा और क्रोधी होगा, सरकारी नौकरी या प्रॉपर्टी से लाभ कमाएगा, शुक्र के कारण है तो प्रसिद्धि और पैसा मिलेगा जिसके कारण घमंड और दिखावा करेगा, गुरु के कारण है तो जान में वृद्धि होगी और जातक कार्यकुशल होगा और अंत में शनि के कारण नीचभंग राजयोग है तो जातक कार्यकुशल और व्यवाहारिक होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

सभी देखें

नवीनतम

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

21 मार्च 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Lal Kitab Astrology Tips: टेंशन दूर करना हो तो रात को तकिए के पास एक चीज रखकर सोएं

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

Weekly Muhurat: मार्च 2025 के नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें व्रत-त्योहार एवं ग्रह गोचर

अगला लेख