ज्योतिष की बातें : मुंडेर पर इन 7 पक्षियों का बैठना होता है शुभ

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (17:06 IST)
Pakshi ke shubh ashubh sanket kya hai : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की छत या मुंडेर पर कुछ पक्षियों का अचानक से आकर बैठ जाना और आवाज निकालना शुभ होता है और कुछ का अशुभ होता है। इस बात का उल्लेख हमें शकुन अपशकुन शास्त्र और समुद्रिक शास्त्र में भी मिलता है। आओ जानते हैं कि कौनसे पक्षी देते हैं शुभ संकेत।
 
1. कौआ : सुबह-सबेरे मुंडेर पर कौआ बोले तो यह प्रिय व्यक्ति के आगमन का संकेत है। पूर्व की ओर मुंह करके बोले तो कोई प्रभावशाली व्यक्ति आता है। उत्तर की ओर मुंह करके बोले तो धनवान व्यक्ति आता है। 
 
2. चिढ़िया : कहते हैं कि आपके घर में या बालकनी में चिढ़ियां अपना घोसला बनाकर रहने लगे तो समझों की आपके घर में खुशियों की शुरुआत हुई। हर तरह का संकट हट जाता है और घर के सभी सदस्यों का चित्त प्रसन्न रहने लगता है।
Sparrow Bird
3. कबूतर : यदि घर की छत या मुंडेर के ऊपर बैठा कबूतर बोलता है तो ये और भी ज्यादा शुभ होता है।
 
4. तोता : कहीं से उड़ते हुए आपके घर में या घर की मुंडेर पर तोता आपकर बैठ जाए तो यह धन लाभ का शुभ संकेत है।
 
5. मुर्गा : आपके घर के आसपास या घर की छत पर मुर्गे की आवाज सुनाई देती है तो आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात होने वाली है।
 
6. उल्लू : यदि आपके घर में या घर के आस-पास आपको उल्लू दिखाई देता है तो इसका संकेत है कि आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है।
 
7. नीलकंठ : यदि आपकी घर की छत पर या मुंडेर पर नीलकंठ पक्षी दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य

Mangal gohchar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बहुत फायदा

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता, जानें अपना भविष्‍यफल (24 अप्रैल 2024)

24 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य

अगला लेख