rashifal-2026

सावधान! पंचक शुरू, 9 दिसंबर तक नहीं करें यह काम...

श्री रामानुज
* जानिए पंचक के दौरान क्यों न करें शुभ कार्य... 
 

 

5 दिसंबर की शाम पंचक से लग गया है। इस योग में कई शुभ कार्यों की मनाही है। ज्योतिष शास्त्र के अऩुसार इस दौरान कोई शुभ काम नहीं किया जाता। इसके अलावा कुछ काम तो ऐसे भी हैं जिन्हें करने की बिलकुल मनाही है। 
 
क्या होता है पंचक? : ज्योतिषियों के अनुसार चन्द्रमा जब कुंभ और मीन राशि में अर्थात आखिरी के 5 नक्षत्रों- धनिष्ठा का उत्तरार्ध, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती में हो तो इन्हें पंचक कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार यह समय शुभ नहीं माना जाता। 
 
कई ज्योतिषियों का तो यह भी मानना है कि अगर पंचक काल में कोई कार्य करना जरूरी हो तो उसे धनिष्ठा नक्षत्र के अंत, शतभिषा नक्षत्र के मध्य, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के प्रारंभ और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के अंत की 5 घड़ी का समय छोड़कर शेष समय में किया जा सकता है, लेकिन इस समय को ध्यान रखने के लिए खास सावधानी बरतनी चाहिए।

आगे पढ़ें पंचक का समय और  इस दौरान कौन-कौन से 5 काम न करें.. 
 
 

पंचक का समय : 
 

 

पंचक 5 दिसंबर, सोमवार शाम से 9 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह तक रहेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो पंचक में 5 काम नहीं किए जाते।
 
धनिष्ठा नक्षत्र में भूलकर भी ईंधन नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आग लगने का भय होता है। 
 
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि यह यम की दिशा है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने की मनाही है।
 
रेवती नक्षत्र के समय घर की छत भी नहीं डलवानी चाहिए।
 
पंचक में चारपाई बनवाने को भी मना किया जाता है। 
 
पंचक के दौरान यह सबसे ध्यान रखने वाली बात है कि इस दौरान शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार कहा जाता है कि पंचक में जो भी काम किया जाता है उसे 5 बार करना पड़ सकता है। अगर किसी भी कारण से दाह-संस्कार करना पड़े तो शव के साथ 5 कुशा के पुतले बनाकर उनका भी दाह-संस्कार किया जाता है। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

गुरु की अतिचारी गति मचाएगी हलचल, 2 जून तक 5 राशियों को बड़ा लाभ, 3 को झटका संभव

Phulera Dooj Upay 2026: मनोकामना पूर्ति के लिए फुलैरा दूज के 7 विशेष उपाय

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 फरवरी, 2026)

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख