Hanuman Chalisa

सूर्य आराधना से मिलेगा वरदान : जानिए पौष मास के रविवार की पूजा का क्या है विधि विधान

Webdunia
पौष मास 9 दिसंबर 2022 से आरंभ हो चुका है। इस महीने सूर्यदेव की आराधना बहुत महत्व माना गया है। सूर्य आत्मा का कारक होता है। धार्मिक और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पौष मास के रविवार का अत्यधिक महत्व कहा गया है। अत: पौष मास में सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। 
 
मान्यतानुसार इस महीने में सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करने से ऊर्जा, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पौष मास के रविवार के दिन कैसे करें पूजन, क्या है पूजा का विधान-  
 
पूजन विधि-
 
- पौष मास में रविवार को सूर्यदेव की उपासना के लिए सूर्योदय से पहले जागना चाहिए। 
- स्नानोपरांत श्री सूर्यनारायण को 3 बार अर्घ्य देकर प्रणाम करें।
- तत्पश्चात तांबे के कलश में जल भरकर उसमें रोली, अक्षत और लाल रंग के फूलों को डालकर इस प्रकार से अर्घ्य देना चाहिए कि जल की धारा के बीच से उगते हुए सूर्य का दर्शन करना चाहिए। 
- ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।। बोलते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- विधान के अनुसार इस दिन सुबह से ही मुंह जूठा नहीं करना चाहिए। 
- पौष मास के रविवार को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य यंत्र को सम्मुख रखकर श्री विष्णु का पूजन या हरिवंश पुराण की कथा का आयोजन करना चाहिए।
- ठीक 12 बजे जब सूर्य देवता शीर्ष पर हों तब शुद्ध ताजे बने चावल पर दूध डालें। उस पर आधा चम्मच शुद्ध घी डालें, सबसे ऊपर शकर रखें। इस भोग को सूर्य देवता को अर्पित करें।
- बाद में सूर्य यंत्र की पूजन के पश्चात इसे स्वयं ग्रहण करें।
- दिनभर व्रत रखकर सायंकाल अग्निहोत्र आदि कर बिना नमक का भोजन करना चाहिए। 
- संध्या के समय पर अर्घ्य देकर प्रणाम करें।
- इसके अलावा भी अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करें। 
मंत्र- 
'ॐ आदित्याय नमः' 
- ॐ सूर्याय नम:।
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
- ॐ घृणि सूर्याय नम:।
- ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।

Sun Worship

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख