Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Baba Vanga's prediction on India

WD Feature Desk

, गुरुवार, 1 मई 2025 (13:10 IST)
prediction on India: सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और भविष्य मालिका के संत अच्युतानंददास की भविष्यवाणियां बहुत ज्यादा वायरल होती रहती है। वर्तमान में देश और दुनिया में पिछले 5 साल से जो हालात बने हैं और आगे जो बनने वाले हैं उसको लेकर तीनों भविष्‍यवक्तों की भविष्यवाणी बहुत ज्यादा चर्चा में है। हालांकि यदि हम भारत की बात करें तो दावों के अनुसार तीनों भविष्यवक्ताओं ने इस संबंध में पहले ही बता दिया था। क्या बताया था? तीनों बड़े भविष्यवक्ता मानते हैं कि महान युद्ध के दौरान एक ऐसा नेता विश्‍व पटल पर उभरेगा जो विश्व में शांति स्थापित करेगा। लोग उसे मुक्ति दाता मानेंगे।ALSO READ: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र
 
नास्त्रेदमस ने कहा था मुक्तिदाता आएगा:
14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां 100 छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है जिनमें से अंतिम 2 शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को 'सेंचुरी' कहा गया है।
 
1. नास्त्रेदमस की सेंचुरी 1-50वां सूत्र में लिखा है कि 'तीन ओर घिरे समुद्र क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रशंसा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।'...... भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो तीन ओर समुद्र से घिरा हुआ है।
 
2. '27 अक्टूबर 2025 को मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।- (3/77 सेंचुरी)।......नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे महायुद्ध की स्थिति सन् 2012 से 2025 के मध्य उत्पन्न हो सकती है। तृतीय विश्वयुद्ध में भारत शांति स्थापक की भूमिका निबाहेगा। सभी देश उसकी सहायता की आतुरता से प्रतीक्षा करेंगे।
 
3. 'पांच नदियों के प्रख्यात द्वीप राष्ट्र में एक महान राजनेता का उदय होगा। इस राजनेता का नाम 'वरण' या 'शरण' होगा। वह एक शत्रु के उन्माद को हवा के जरिए समाप्त करेगा और इस कार्रवाई में 6 लोग मारे जाएंगे।' (सेंचुरी v-27)
 
भारत में वैसे तो कई प्रसिद्ध नदियां हैं- गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा आदि। लेकिन पंजाब ऐसा क्षेत्र है जिसे पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है। ये पांच नदियां हैं- सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम। पंजाब अर्थात जहां पांच नदियां बहती हों। पूर्व में इसे पंचनद प्रदेश भी कहा जाता था। हालांकि दक्षिण भारत में भी छोटी बड़ी मिलाकर पांच नदियां बहती है। 
 
4. 'शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान 'शायरन' जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।' (v-70)
 
यहां नास्त्रेदमस नाम को स्पष्ट करते हैं। वरण या शरण नाम को भारत में होते हैं लेकिन शायरन सुनने में कभी नहीं आया। नास्त्रेदमस ने अंग्रेजी में इसे cheyren लिखा है। अब यह विरोधाभास पैदा करना वाला भी है। हालांकि उक्त भविष्यवाणी से लगता है कि उस 'महापुरुष' का नाम 'श' जैसे उच्चारण से शुरू होगा।
 
5. महान 'शायरन' के दौर में हिन्दू धर्म की ताकत बढ़ने का जिक्र है। 'सागरों के नाम वाला धर्म चांद पर निर्भर रहने वालों के मुकाबले तेजी से पनपेगा और उसे भयभीत कर देंगे, 'ए' तथा 'ए' से घायल दो लोग।' (x-96)
 
चांद पर आधारित धर्म एक ही है इस्लाम और दुनिया में जितने भी सागर हैं उनमें से सिर्फ हिंद महासागर के नाम पर ही एक धर्म है जिसे हिंदू धर्म कहते हैं। आगे के वाक्य की व्याख्या करना कठिन है। लेकिन नास्त्रेदमस ने अपनी और भी भविष्यवाणियों में हिंदू धर्म के उत्थान की बात कही गई है।
 
6. 'एशिया का महान व्यक्ति समुद्र और जमीन पर विशाल सेना लेकर नीले, हरे और सलीबों को वह मौत के घाट उतार देगा।' (सैंचुरी-6-80)। इसी सेंचुरी का 24 और 25वां छंद भी भयानक युद्ध का वर्णन करता है।
webdunia
अच्युतानंद की भविष्यवाणी, महान योगी आत्मा भारत को संभालेगा:
514 वर्ष पूर्व ओडिशा में हुए संत अच्युतानंद दास। उन्हें पंचसखाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने मालिका नाम से कई किताबें लिखी है। इसमें से लोगों ने भविष्‍य की वाणियां निकालकर वायरल करके कहने लगे हैं कि यह भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणियां हैं। 
 
1. भविष्यवाणी का अनुवाद करने वाले लोगों के अनुसार 29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तब दुनिया में महान युद्ध की शुरुआत की भूमिका का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इस दौरान 64 तरह की बीमारियों का प्रकोप रहेगा। दुनिया युद्ध और महामारी से परेशान रहेगी।
 
2. भविष्य मालिका में लिखा है कि जब जगन्नाथ मंदिर में गगन गादी संभालेंगे तब जगन्नाथ का मंदिर समुद्र के जल में डूब जाएगा। मंदिर क्या संपूर्ण ओडिशा में जल प्रलय होगी। 
 
3. भविष्यवाणी के अनुसार एक संत योगी के हाथों में होगी देश की बागडोर जो अविवाहित होगा। वही संपूर्ण क्षत्रप होगा। 
 
4. जब गगन गादी पर होंगे और उड़ीसा के दिव्य सिंह राजा गादी पर होंगे तब भारत पर आक्रमण होगा। ओडिशा पर जो बम गिराए जाएंगे वह काम नहीं नहीं करेंगे। भारत ही अंत में जीत जाएगा। 
 
5. रशिया से सैंकड़ों लोग जगन्नाथ जी के दर्शन करने आएंगे और ढेर सारा सोना अर्पित करेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ओडिशा के राजा दिव्यसिंह गजपति गद्दी पर विराजमान हैं और गगन नामक सेवक भी जगन्नाथ मंदिर की गद्दी पर विराजमान हैं। ओडिशा में ऐसी जनश्रुति है कि वर्ष 2024 से लेकर 2033 तक दुनिया में सब कुछ बदल जाएगा।
webdunia
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा है। बचपन से ही अंधी इस महिला के बारे में कहा जाता है कि उन्हें भविष्य की घटनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती थीं। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था और उनका निधन 11 अगस्त 1996 को हुआ था।
 
1. बाबा वेंगा के अनुसार वर्ष 2025 में यूरोप की आबादी लगभग खत्म हो जाएगी या शून्य हो जाएगी। आतंकवाद एवं सामाजिक और मौसम परिवर्तन के चलते ऐसा संभव हो सकता है। यूरोप की आबादी में काफी कम हो जाएगी और यहां पर मुस्लिमों का शासन हो जाएगा। 
 
2. वेंगा के मुताबिक साल 2025 में जलवायु परिवर्तन की वजह से ध्रुवीय ग्लेशियर पिघलने के कारण समुद्र स्तर में वृद्धि होगी। जिससे करोड़ों लोग प्रभावित होंगे। बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर अपनी भविष्यवाणी में ज्वालामुखी फटने और ब्राजील में भयानक बाढ़ आने का भी संकेत दिया है। बाबा वंगा के अनुसार 2028 तक ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा और खाद्यान्न की कमी खत्म हो जाएगी। 
 
3. भारत और पाकिस्तान के बीच 1947, 1965, 1971, और 1999 (कारगिल युद्ध) में युद्ध हो चुके हैं। इनमें से कई में पाकिस्तान को सैन्य या रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बाबा वेंगा की लिखित भविष्यवाणियों में पाकिस्तान की बर्बादी या भारत के साथ युद्ध में उसके विनाश का कोई प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं मिलता है। कुछ लोग उनकी सामान्य भविष्यवाणियों जैसे कि 'दुनिया में बड़े संघर्ष' या 'कुछ देशों का पतन' होने की बात तो पाकिस्तान से जोड़कर देखते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संत सूरदास जयंती: कैसे एक दृष्टिहीन कवि ने रच दिया भक्तिकाल का सबसे उजला अध्याय, पढ़ें उनके 20 कालजयी दोहे