Publish Date: Mon, 05 Aug 2024 (19:09 IST)
Updated Date: Mon, 05 Aug 2024 (19:12 IST)
Raksha Bandha 2024 : वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर 5 शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों के नाम हैं- सर्वार्थ सिद्धियोग, रवियोग, सौभाग्ययोग, शोभनयोग और श्रावण नक्षत्र के संयोग सहित ये 5 योग हैं। 19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है. सर्वार्थ सिद्धि योग में किये गये सभी कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है।
ALSO READ: जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कौन-से उपहार देना माना जाता है शुभ
भद्रा का वास : 19 अगस्त 2024 को भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि भद्रा पृथ्वीलोक की हो तो ही इसके नियम मान्य होते हैं। कुछ शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि भद्रा का वास कहीं भी हो वह सर्वर्था त्याज्य है।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें