रविवार को ये 7 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

अनिरुद्ध जोशी
रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार सूर्य का दिन होता है। यह भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन भी है। हिन्दू धर्म में इसे सर्वश्रेष्ठ वार माना गया है।  अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन उपवास रखना चाहिए। प्रचलन से सप्ताह का पहला वार सोमवार को माना जाता है क्योंकि रविवार को छुट्टी का नाम घोषित है। परंतु सही मायने में तो रविवार सप्ताह का प्रथम वार ही है। आओ जानते रविवा को कौनसे 4 कार्य नहीं करना चाहिए। यदि आप करते हैं तो इससे आपन नुकसान उठा सकते हैं।
 
 
ये कार्य न करें :
1. इस दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा न करें। इन दिशाओं में यात्रा करना जरूरी हो तो रविवार को दलिया, घी या पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं क्योंकि इस दिन खासकर पश्‍चिम में दिशा शूल रहता है।
 
2. रविवार को तांबे से निर्मित चीजों को बेचने से बचना चाहिए। तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी ना बेचें।
 
3. इस दिन नीले, काले, कत्थई और ग्रे कलर के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। काले या नीले से मिलते जुलते कपड़े भी ना पहनें।
 
4. रविवार को नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है। खास कर सूर्यास्त के बाद तो नमक खना नहीं चाहिए।
 
5. रविवार को दिन में सहवास करना और इस दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
6. आमतौर पर लोग रविवार को ही बाल कटाते हैं परंतु मान्यता है कि इस दिन बाल कटाने से सूर्य कमजोर होता है। 
 
7. इस दिन तेल मालिश भी नहीं करते हैं क्योंकि यह सूर्य का दिन होता है और तेल शनि का होता है।

सम्बंधित जानकारी

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: नए अवसरों की दस्तक देगा अगस्त का पहला दिन, पढ़ें 12 राशियों के लिए 01 August का दैनिक राशिफल

राहु, शनि और गुरु का गोचर 3 राशियों के लिए है बहुत शानदार, साल के अंत तक मिलेगा शुभ समाचार

01 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

01 अगस्त 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगस्त माह 2025 के ग्रह गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख