Hanuman Chalisa

होलाष्टक और कष्टों से बचने के लिए 12 राशियों के उपाय

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (12:17 IST)
rashifal holashtak
Holashtak 2022: इस वर्ष होलाष्टक का प्रारंभ 10 मार्च से हो रहा है जो 18 मार्च तक रहेगा। इस दौरान सभी तरह के शुभ मांगलिक कार्य करने वर्जित होते हैं। होलाष्टक का प्रारंभ फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से होता है और इसका समापन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इस दौरान 8 ग्रह उग्र होते हैं। ग्रहों के उग्र होने के कारण इस दौरान आप इन उग्र ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार ज्योतिष उपाय कर सकते हैं।
 
 
Astrology Remedies for 12 zodiac signs to avoid Holashtak: होलाष्टक के पहले दिन चंद्रमा, दूसरे दिन सूर्य, तीसरे दिन शनि, चौथे दिन शुक्र, पांचवें दिन बृहस्पति, छठे दिन बुध, सातवें दिन मंगल और आठवें दिन राहु उग्र होता है। ऐसे में सभी को पीड़ाहर स्तोत्र (Navgrah Peedahar Stotra) या नवग्रह कवच मंत्र (Navgrah Kavach Mantra) का पाठ करना चाहिए।
 
 
मेष राशि: आपको इन आठ दिनों के दौरान हनुमानजी की भक्ति करना चाहिए और काला सुरमा लगाना चाहिए। होलिका दहन वाले दिन अग्नि में गुड़, कपूर और गाय का गोबर डालना चाहिए।
 
वृषभ राशि: आपको साफ सफाई का विशेष ध्यान रखकर महालक्ष्मी के मंदिर में लक्ष्मी पूजा करना चाहिए और खीर का भोग लगाना चाहिए। होलिका दहन के दिन अग्नि में शक्कर, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
मिथुन राशि: आपको माता दुर्गा की उपासना करना चाहिए। कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। होलिका दहन वाले दिन अग्नि में सूखा धनिया, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
कर्क राशि: आपको शिवजी को दूध अर्पित करना चाहिए और चंद्रदेव क अर्घ्य चढ़ाना चाहिए। फिर होलिका दहन वाले दिन अग्नि में बताशे, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
 
सिंह राशि: आपको गुड़ खाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। सूर्यदेव को अर्घ्‍य देने चाहिए। फिर होलिका दहन वाले दिन सुखी बेलगिरी, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
कन्या राशि: आपको माता दुर्गा की उपासना करना चाहिए। कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। फिर होलिका दहन वाले दिन अग्नि में 7 इलायची, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
तुला राशि: आपको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर महालक्ष्मी के मंदिर में लक्ष्मी पूजा करना चाहिए और खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद होलिका दहन के समय अग्नि में शक्कर, कपूर और गाय के गोबर का कंडा डालना चाहिए।
holashtak katha
 
वृश्चिक राशि: आपको इन आठ दिनों के दौरान हनुमानजी की भक्ति करना चाहिए और चंद्र को अर्घ्य देने चाहिए। इसके बाद होलिका दहन के दिन लोबान, कपूर और गाय के गोबर का कंडा डालना चाहिए।
 
धनु राशि: आपको मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए और बृहस्पतिदेव की पूजा करना चाहिए। इसके बाद होलिका दहन वाले दिन अग्नि में पीली सरसों, कपूर और गाय के गोबर का कंडा डालना चाहिए।
 
 
मकर राशि: आपको शनिदेव की पूजा करना चाहिए और छायादान करना चाहिए। इसके बाद होलिका दहन वाले दिन अग्नि में जटामासी, कपूर और गाय के गोबर के कंडे डालना चाहिए।
 
कुम्भ राशि: आपको शनिदेव की विशेष पूजा करने के साथ ही गरीबों को दान देने चाहिए। फिर होलिका दहन वाले दिन गूगल, कपूर और गाय के गोबर के कंडे  डालना चाहिए।
 
मीन राशि: आपको मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए और पीले वस्त्र पहनना चाहिए। इसके बाद होलिका दहन के दिन अग्नि में घी, कपूर और गाय के गोबर का कंडा डालना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

सभी देखें

नवीनतम

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 नवंबर, 2025)

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख