Hanuman Chalisa

20 जून को संकष्टी चतुर्थी, जानिए श्री गणेश पूजन की खास 8 बातें

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। यह व्रत हर तरह की सफलता देने वाला माना गया है। इस दिन का बड़ा महत्व शास्त्रों में बतलाया गया है। 
 
आषाढ़ मास में आने वाली इस संकष्‍टी चतुर्थी के दिन अनिरुद्धरूपी श्री गणेश का पूजन तथा व्रत करके संन्यासियों को तूंबी इत्यादि देने का विधान है। इस दिन श्री गणेश का पूजन करते समय निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
 
आइए जानें 8 खास बातें :-  
 
* भगवान श्री गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
 
* तुलसी दल श्री गणेश को न चढ़ाएं।
 
* जनेऊ न पहनने वाले केवल पुराण मंत्रों से श्री गणेश पूजन करें।
 
* सुबह का समय श्री गणेश पूजा के लिए श्रेष्ठ है, किंतु सुबह, दोपहर और शाम तीनों ही वक्त श्री गणेश का पूजन करें।
 
* यज्ञोपवीत यानी जनेऊ पहनने वाले वेद और पुराण दोनों मंत्रों से पूजा कर सकते हैं।
 
* तुलसी को छोड़कर सभी तरह के फूल श्री गणेश को अर्पित किए जा सकते हैं।
 
* सिंदूर, घी का दीप और मोदक भी पूजा में अर्पित करें।
 
* तीनों समय पूजा कर पाना संभव न हो तो सुबह ही पूरे विधि-विधान से श्री गणेश की पूजा कर लें, वहीं दोपहर और शाम को मात्र फूल अर्पित कर पूजा की सकती है। 
 
इन बातों का ध्यान रखकर गणेश पूजन करेंगे तो निश्‍चित ही आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। श्री गणेश आपको सुख-समृद्धि, यश-कीर्ति, वैभव, सफलता और पराक्रम के आशीषों की बरसात निश्चित ही आप पर कर देंगे। 

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी व्रत पौराणिक कथा : जब श्री गणेश को नहीं मिला निमंत्रण

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

अगला लेख