Hanuman Chalisa

शनि जयंती पर बन रहे हैं मंगलादित्य योग, लाभ होगा साढ़े साती वालों को

Webdunia
इस बार 25 मई को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती पर मंगलादित्य सहित कई योगों का संयोग बन रहा है, जो शनि की साढ़े साती व ढैय्या वाले जातकों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। शनि जयंती पर ग्रह गोचर के अनुसार मंगलादित्य सहित बृहस्पति का नवम पंचम, शनि का खड़ा अष्टक व गुरु-शुक्र के समसप्तक योग बन रहे हैं, जो सभी के लिए लाभदायक रहेगा।
 
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या पीड़ित जातक शनि की कृपा के लिए शनि स्त्रोत का पाठ, महाकाल शनि मृत्यंजय स्त्रोत का जाप करें। इससे कार्य में अनुकूलता व दान से लाभ की प्राप्ति होगी। 
 
ALSO READ: 25 मई, शनि जयंती पर बन रहे हैं यह विलक्षण महासंयोग
 
इस बार वट सावित्री व्रत यानि वर अमावस्या और शनि जयंती एक साथ आने से विशेष संयोग बन रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस दिन से नवतपा की शुरूआत हो रही है। इन तीनों योगों के एक साथ बनने से विशेष संयोग 16 साल बाद देखने को मिलेगा। 25 मई को यह संयोग है। इससे पहले 2001 में ऐसा संयोग बना था।
 
महिलाओं के लिए विशेष
 
महिलाओं के साथ ही शनि भक्तों के लिए ये दिन बहुत खास है। जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत वट वृक्ष की पूजा और 108 परिक्रमा करेंगी। वही शनि भक्त इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।

ALSO READ: शनि पूजा में रखें यह सावधानी, वरना होंगे नाराज शनिदेव
 
इस संयोग से काल नामक मेघ के कारण बारिश में वर्षाजनित रोग उत्पन्न होंगे। देश के कुछ क्षेत्रों में अल्पवृष्टि की स्थिति बनेगी। वर्षा ऋतु में हेममाली नाम नाग योग देश के कुछ हिस्सों में अतिवृष्टि की स्थिति निर्मित करेगा। इससे जनधन की हानि होने की संभावना रहेगी। ज्येष्ठ मास में जब शनि, मंगल का सम सप्तक योग बनता है तो अग्नि तत्व प्रबल होते हैं। इससे भीषण गर्मी के साथ आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं।
 
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस तरह का संयोग बहुत कम होता है, जब ये तीनों पर्व एक ही दिन आए हैं। भगवान शनिदेव का जन्म अर्थात शनि जयंती वैशाख अमावस्या को दिन में बारह बजे माना गया। इसलिए वैशाख अमावस्या का दिन शनेश्वर जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी, तथा इनकी महादशा 19 साल की होती है। शनि के अधिदेवता प्रजापिता ब्रह्रा और प्रत्यधिदेवता यम हैं। इनका वर्ण कृष्ण, वाहन गिद्ध तथा रथ लोहे का बना हुआ है। ये एक-एक राशि में तीस-तीस महीने रहते हैं। शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव के निमित विधि-विधान से पूजा तथा व्रत किया जाता है। शनि संबंधित दान एवं पूजा पाठ सभी कष्ट दूर करने में सहायक होते हैं।


ALSO READ: क्या और कैसी होती है शनि की साढ़ेसाती?
Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख