Hanuman Chalisa

कब नहीं करना चाहिए नए काम की शुरुआत, पढ़ें 11 सावधानियां

Webdunia
भारतीय संस्कृति में पंचांग, मुहूर्त, शुभ समय का बहुत महत्व है। जो हमें किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह देता है। 

मुहूर्त के अंतर्गत कुछ विशेष प्रकार की सावधानियों का जिक्र किया गया है। जिन्हें अपना कर हम अपने कार्य को निर्विघ्न संपन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं :- 

* रविवार, मंगलवार एवं शनिवार के दिन समझौता एवं संधि नहीं करनी चाहिए। 
 
* बुधवार के दिन उधार देना व मंगलवार को उधर लेना मुहूर्त की दृष्टि से शुभ नहीं माना गया है।

* कोई ग्रह जब उदय या अस्त हो तो उसके तीन दिन पहले और बाद में नया काम नहीं करना चाहिए।
 
* नए वाहन खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि आपकी राशि से चंद्रमा घात राशि पर मौजूद नहीं हो।

* असफलता से बचने के लिए जन्म राशि से चौथी, आठवीं और बारहवीं राशि पर जब चंद्र हो उस समय नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

* नन्दा तिथियों एवं प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी तिथि के दिन नवीन योजना पर कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
 
* दिन, तिथि व नक्षत्र का योग जिस दिन 13 आए उस दिन उत्सव का आयोजन नहीं करना चाहिए।

* रिक्ता तिथियों यानी चतुर्थी, नवमी एवं चतुदर्शी के दिन रोजगार संबंधी कोई भी नया काम नहीं शुरू करना चाहिए।

* शुभ एवं मांगलिक कार्य अमावस्या तिथि में शुरू नहीं करना चाहिए।
 
* जन्म राशि और जन्म नक्षत्र का स्वामी जब अस्त, वक्री अथवा शत्रु ग्रहों के बीच हो तब आय एवं जीवन से जुड़े विषय को विस्तार नहीं देना चाहिए।
 
* मुहूर्त में क्षय तिथि का भी त्याग करना चाहिए।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-सफलता के बनेंगे योग

Gayatri Prakatotsav 2026: श्री गायत्री प्रकटोत्सव: मां गायत्री की पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

निर्जला एकादशी 2026: बिना पानी पिए क्यों रखा जाता है यह कठिन व्रत? जानिए भीमसेन से जुड़ी अद्भुत कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जून, 2026)

24 June Birthday: आपको 24 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख