कब है कन्या संक्रांति 2022, जानिए इसका महत्व

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (18:42 IST)
Kanya Sankranti 2022 : सूर्य के किसी भी राशि में परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कन्या राशि बुध की ही राशि है जहां बुध ग्रह पहले से ही मौजूद हैं। सूर्य और बुध का मिलन होगा और दोनों इस राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। 17 सितंबर 2022 शनिवार को सूर्यदेव सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करेंगे।  
 
1. कन्या राशि पर सूर्य का प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के लिए फायदा होगा। समाज में उनका मान-सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही नौकरी या व्यापार में उन्नती के योग भी बनेंगे। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
 
2. कन्या राशि वाले पिता, बहन, मौसी, बुआ की सेवा करें। माता दुर्गा की पूजा करें। बुराई और किसी गलत आचरण से बचें। ऐसा करने से आपको बुध और सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
 
3. कन्या राशि वाले व्यापारियों के लिए अच्छा समय रहेगा, अनाज के भंडार में वृद्धि होगी, वस्तुओं की लागत सामान्य होगी, सेहत पर सकारात्मक प्रभाव होगा, जीवन में स्थिरता का योग बनेगा।
 
4. कन्या संक्रांति के दिन गरीबों को दान दिया जाता है। 
 
5. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना कराई जाती है। पूजा के बाद दान देना जरूरी है।
 
6. कन्या संक्रांति के दिन नदी स्नान करने का खास महत्व होता है। स्नान करके भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर  उनकी पूजा की जाती है।
 
7. कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिस वजह से इस तिथि का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। उड़ीसा और बंगाल जैसे क्षेत्रों में इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज परिवार के साथ अच्छा बीतेगा आपका दिन, मिलेगी सफलता, पढ़ें 09 जून का राशिफल

09 जून 2025 : आपका जन्मदिन

09 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 जून, जानें नए सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों के बिगड़ सकते हैं काम, पढ़ें 08 जून का दैनिक राशिफल

अगला लेख