Hanuman Chalisa

सोमवती अमावस्या कब है जानिए शुभ-अशुभ संयोग

Webdunia
बुधवार, 26 जनवरी 2022 (02:30 IST)
Somvati Amavasya 2022: सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। वर्ष 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को है जिसे श्राद्ध की अमावस्या कहा गया है। पंचांग गणना के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 19 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है। इसलिए दूसरे दिन भी अर्थात 1 फरवरी को भी अमावस्या रहेगी, जिसे मौनी और माघी अमावस्या कहा गया है। आओ जानते हैं सोमवती अमावस्या के शुभ-अशुभ संयोग।
 
 
सोमवती अमावस्या की तिथि 
अमावस्या आरंभ: 31 जनवरी, सोमवार, दोपहर 2:20 मिनट से 
अमावस्या समाप्त: 1 फरवरी, मंगलवार, प्रातः11:16 मिनट तक।
 
शुभ संयोग : 
- उत्तराषाढ़ा और श्रावण नक्षत्र में वज्र योग के बाद सिद्ध योग बनेगा।
- अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:18 से 01:02 बजे तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:01 से 02:45 बजे तक रहेगा।
- अमृत काल : शाम 04:12 से 05:38 तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:30 से 05:54 तक रहेगा।
- सर्वार्थसिद्धि योग- 31 जनवरी को रात्रि 09:57 बजे से 1 फरवरी प्रात: 07:10 तक रहेगा।
 
अशुभ संयोग : 
- सिद्ध योग के बाद व्यातीपात बनेगा।
- राहु काल प्रात: 8:33 से 9:55 तक रहेगा।
- यम गण्ड सुबह 11:18 से दोपहर 12:40 तक।
 
इस दिन क्या करें :
- सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें।
- श्राद्ध और पितृ तर्पण करें। 
- पीपल के वृक्ष का पूजन करें और उनकी 108 परिक्रमा करके पीले रंगा का धागा बांधें।
- गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- इस दिन शनि मंत्र का पाठ करने से लाभ मिलेगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख