शादी के इन उपायों से बेटी के लिए घर बैठे आएगा रिश्ता, आजमा कर देखें

Webdunia
बेटी जैसे ही विवाह योग्य होने लगती है माता-पिता चिंतित होने लगते हैं। सुयोग्य वर की तलाश में उनकी कोशिशें तेज होने लगती है। समस्त प्रयासों के साथ इन उपायों को भी आजमाएं सफलता अवश्य मिलेगी। 

ALSO READ: सिर्फ यह फूल ही नहीं बल्कि उसकी पेंटिंग भी करवा सकती है बेटी की शादी
 
- गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर में जा कर विष्णु जी को मोढ़ यानी कलंगी (जो सेहरे के ऊपर लगी होती है) चढ़ाएं। साथ में बेसन के पांच लड्डू चढ़ाएं। शादी जल्दी हो जाएगी।
 
- कन्या किसी भी गुरुवार को प्रातः नहा-धो कर पीले रंग के वस्त्र पहने। फिर बेसन के लड्डू स्वयं बनाए। लड्डुओं का आकार कुछ भी हो, परंतु उनकी गिनती 108 होनी चाहिए। फिर पीले रंग की टोकरी में, पीले रंग का कपड़ा बिछा कर उन 108 लड्डुओं को उसमें रख दें। 

ALSO READ: कब होगी शादी, जानिए अपने सपनों से...
 
श्रद्धानुसार दक्षिणा रख दें। पास के किसी शिव मंदिर में जा कर, विवाह हेतु गुरु ग्रह की शांति और अनुकूलता के लिए संकल्प कर, सारा सामान किसी ब्राह्मण को दे दें। शिव-पार्वती से प्रार्थना कर अपने घर आ जाएं।
 
विशेष: ध्यान रहे कि बेसन का चूरा, जिससे लड्डू बनाए गए हों, पूरा काम में आ जाए, घर में नहीं रहे और न ही कोई लड्डू घर में काम में लिया जाए। सभी काम अमृत, शुभ के चौघड़िया में, भद्रारहित होने पर करें।
 
शुभ मुहूर्त में निम्न मंत्रों में से किसी एक का जप करना चाहिए।
 
*  कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी। 
नंदगोपसुतं देवं पतिं मे कुरु ते नमः।।
 
*  ॐ देवेंद्राणि नमस्तुभ्य देवेंद्रप्रिय भामिनी 
विवाह भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे।।

ALSO READ: मूलांक से जानिए कैसी शादी करेंगे आप, लव मैरिज या अरेंज मैरिज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

गुरु, राहु, केतु, सूर्य और बुध करेंगे इस सप्ताह राशि परिवर्तन, क्या होगा कुछ बड़ा?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

पिशाच योग, खप्पर योग, षडाष्टक योग और गुरु के अतिचारी होने से होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

16 मई 2025 : आपका जन्मदिन

16 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

अगला लेख