Hanuman Chalisa

आज मिथुन राशि में सूर्य का प्रवेश : मिथुन संक्रांति के विशेष लेख

Webdunia
सूर्य  का मिथुन राशि में प्रवेश जानिए क्या है महत्व
 
15 जून 2021 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
 - 15 जून 2021 को मिथुन संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा
- ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है
- पूरे वर्ष भर में 12 संक्रांतियां होती हैं
 - मेष, तुला, कर्क और मकर संक्रांति प्रमुख हैं
- सूर्य का मिथुन राशि में गोचर सुबह 5:49 मिनट पर होगा
 - 16 जुलाई 2021, शाम 4:41 बजे तक सूर्य  मिथुन राशि में रहेंगे
इस वर्ष 15 जून 2021 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हो रहा है। मंगलवार, 15 जून 2021 को मिथुन संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि को मिथुन संक्रांति होगी। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। पूरे वर्ष भर में 12 संक्रांतियां होती हैं। इनमें से 4 संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई हैं जिनमें मेष, तुला, कर्क और मकर संक्रांति प्रमुख हैं।
 
कथा - प्रकृति ने महिलाओं को मासिक धर्म का वरदान दिया है, इसी वरदान से मातृत्व का सुख मिलता है। मिथुन संक्रांति कथा के अनुसार जिस तरह महिलाओं को मासिक धर्म होता है वैसे ही भूदेवी या धरती मां को शुरुआत के तीन दिनों तक मासिक धर्म हुआ था जिसको धरती के विकास का प्रतीक माना जाता है। तीन दिनों तक भूदेवी मासिक धर्म में रहती हैं वहीं चौथे दिन में भूदेवी जिसे सिलबट्टा भी कहते हैं उन्हें स्नान कराया जाता है। इस दिन धरती माता की पूजा की जाती है। उडीसा के जगन्नाथ मंदिर में आज भी भगवान विष्णु की पत्नी भूदेवी की चांदी की प्रतिमा विराजमान है।
 
15 जून 2021 को मिथुन संक्रांति का मुहूर्त-
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 15 जून 2021 को होगा और यह इस स्थिति में 16 जुलाई 2021, शाम 4:41 बजे तक रहेगा और इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
15 जून 2020 को  जानिए मिथुन संक्रांति का मुहूर्त
 
पुण्यकाल मुहूर्त :  दोपहर : 11:52 से 18:16
महा पुण्यकाल मुहूर्त 11:52 से 12:16
संक्राति समय -दोपहर : 11: 52
मिथुन संक्रांति पूजा विधि-
 
1. मिथुन संक्रांति के दिन सिलबट्टे को भूदेवी के रूप में पूजा जाता है। सिलबट्टे को इस दिन दूध और पानी से स्नान कराया जाता है।
 
2. इसके बाद सिलबट्टे पर चंदन, सिंदूर, फूल व हल्दी चढ़ाते हैं।
 
3. मिथुन संक्रांति के दिन पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
 
4.. मिथुन संक्रांति के दिन गुड़, नारियल, चावल के आटे व घी से बनी मिठाई पोड़ा-पीठा बनाया जाता है।
 
5. इस दिन किसी भी रूप में चावल ग्रहण नहीं किए जाते हैं।
ALSO READ: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि के घर : 12 राशियों के लिए कैसा होगा यह गोचर

मिथुन संक्रांति 2021 पर धरती मां की कहानी कर देगी हैरान
 मिथुन संक्रांति क्या है, जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और पूजन विधि

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

अगला लेख