Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का महागोचर : चमक जाएंगे सितारे, 5 राशियों के वारे न्यारे

हमें फॉलो करें सूर्य का महागोचर : चमक जाएंगे सितारे, 5 राशियों के वारे न्यारे
, बुधवार, 16 नवंबर 2022 (11:09 IST)
Sun transit in scorpio 2022: 16 नवंबर 2022 बुधवार को सूर्य तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य के राशि में प्रवेश से 12 ही राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आओ जानते हैं कि किस राशि के लिए सूर्य का गोचर काल हर्ष वाला रहेगा और किसके लिए क्लेश वाला।
 
1. सिंह राशि | Leo sun sign : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। भौतिक सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। अहंकारी न बनें और सेहत का ध्यान रखें।
 
2. वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से आपके स्वभाव में बदलावा होगा। व्यापार में लाभ होगा। मान-सम्मान और पद में वृद्धि संभव है। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी से अपने संबंध को अच्छा बनाकर रखने की जरूर है। 
webdunia
3. मकर राशि | Capricorn : सूर्य आपकी राशि के एकादश यानी ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी।
 
4. कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह गोचर फलदायी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। वाण पर नियंत्रण रखें।
 
5. मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और उच्च शिक्षा में उन्नति होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 नवंबर 2022, बुधवार: कैसा बीतेगा आज सभी का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल