Hanuman Chalisa

सूर्य मकर संक्रांति : सूर्य के राशि बदलते ही बदल जाएगी जिंदगी, जानिए अपनी राशि का हाल

Webdunia
सूर्य का मकर में शुभ गोचर : 14 जनवरी से धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेगा। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होना (uttarayan 2022) प्रारंभ हो जाता है।
 
 
सूर्य 14 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर धनु से निकलकर मकर में गोचर करेगा जहां वह 13 फरवरी 2022 रविवार को 03:41 तक रहेगा। आओ जानते हैं सूर्य के इस गोचर के अनुसार 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि (Aries): सूर्य आपके दसवें भाव में गोचर करेगा। इससे करियर में अचानक वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार, करियर और आर्थिक दृष्टि से यह गोचर उत्तम रहेगा। सेहत की दृष्‍टि से भी यह सही है। बस आप विवादों से दूर रहें। पारिवार पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि (Taurus): सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा जिसके चलते सुख, समृद्धि और शांति में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। क्रोध करने से इसका फल नष्ट हो जाएगा। आपको अपने खर्चे पर भी कंट्रोल करना होगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए यह गोचर शुभ है। परिवार में सुख रहेगा।
 
मिथुन राशि (Gemini): सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव मबें गोचर करेगा ऐसे में आपको समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। हालांकि यह सेहत की दृष्‍टि से लाभप्रद है, परंतु घटना दुर्घटना से बचना होगा। अनावश्यक खर्चा न करें। व्यवसायी को सतर्क करने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो पराक्रम दिखाने की जरूरत है।
 
कर्क राशि (Cancer): सूर्य आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि के दौरान आपको दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्य में सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। सोच समझकर ही खर्चा करें। व्यापारियों के लिए यह समय सही है। करियर में औसत वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
सिंह राशि (Leo): सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके लिए यह गोचर यश, सम्मान और सुख लेकर आया है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य में और कुशलता आएगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
 
कन्या राशि (Virgo): सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान शिक्षा और संतान पक्ष से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान भी रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से औसत रहेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
तुला राशि (Libra): सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। पारिवारिक सुख तो मिलेगा लेकिन सेहत की दृष्‍टि से यह गोचर ठीक नहीं है। आपकी राशि के‍ लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा। नौकरी और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है। दोस्तों से मदद मिल सकती है अत: उनसे मेलजोल बढ़ाकर रखें।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारिक दृष्‍टि से भी लाभ वाला है। हालांकि जीवनसाधी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बस सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अहंकार न करें। 
 
धनु राशि (Sagittarius): सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से यात्रा के योग बन रहे हैं और परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्‍टि से यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। रिश्‍तों में सावधानी रखने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी।
 
मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आपके करियर में अचानक वृद्धि करेगा और साथ ही आपका अहंकार भी बढ़ जाएगा। नौकरी या व्यापार में यह गोचर अनुकूल है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है। आर्धिक दृष्टि से यह अवधि औसत रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में सूर्य का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। पेशेवर जीवन में सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से विवाद हो सकात है। शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। निर्णय क्षमता कमजोर हो जाएगी। आपको धैर्य और संयम से कार्य करने की जरूरत है। 
 
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर अप्रत्याशित रूप में आय में लाभ देगा। नौकरी या व्यापार के लिए शुभ संकेत हैं। परिवार में सुख रहेगा। बस आपको आपकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

Disclaimer : उपरोक्त लेख ज्य‍ोतिष की गोचर मान्यता, प्राचलित धारणा और विभिन्न स्रोत पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पाठकगण किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

Sun Transit in Libra 2025: 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानें 12 राशियों का राशिफल

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Ganadhipa Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 08 या 09 नवंबर? नोट करें शुभ महूर्त, महत्व और पूजन विधि

Saubhagya Sundari Teej 2025: सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है, जानें महत्व और पूजन की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 नवंबर, 2025)

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख