Sawan maas 2024: इन 4 राशियों पर रहती है शिवजी की विशेष कृपा, हर संकट करते हैं दूर

WD Feature Desk
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (17:09 IST)
Sawan somwar 2024: वैसे तो हर शिवभक्त पर शिवजी की कृपा रहती है, परंतु ज्योतिष मान्यता के अनुसार 5 ऐसी राशियां हैं जिन पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 5 राशियां। इन सभी 5 राशियों के जातकों को विशेष रूप से सावन मास में महादेव की पूजा करना चाहिए। इससे महादेव उनकी और भी ज्यादा कृपा करेंगे। हालांकि यह भी स्पष्‍ट हैं कि जिनके कर्म खराब हैं उन पर किसी की भी कृपा नहीं रहती है।ALSO READ: Lakshmi narayan yog: सिंह राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, मालामाल हो जाएंगी ये 4 राशियां
 
1. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इस राशि पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहती हैं। इस राशि के लोग धैर्यवान और समझदार होते हैं। यदि ये लोग शिवजी की भक्ति करेंगे तो शिवजी और भी ज्यादा प्रसन्न होंगे।
 
2. कर्क राशि : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव भोलेबाबा के भक्त हैं। चंद्रमा को भोलेनाथ ने अपने मस्तक पर धारण कर रखा है। इस राशि के लोग तेज दिमाग, संवेदनशील और तुरंत निर्णय वाले होते हैं। हर विपत्ति और संकट से महादेव इनकी रक्षा करते हैं।ALSO READ: Shukra Gochar : शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 4 राशियों की आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर
 
3. तुला राशि : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। शिवजी इस राशि पर सदैव कृपावान बने रहते हैं। इस राशि झुकाव अध्यात्म के प्रति भी होता हैं और इसी वजह से इन लोगों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस राशि के जातक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। 
4. मकर राशि : मकर राशि शनिदेव की राशि है। शनिदेव भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं। इसलिए इस राशि पर भगवान शनि के साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। यह राशि भी तेज दिमाग और तुरंत निर्णय लेने वाली राशि है। इस राशि वाले जातक भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हैं और ऐसे में इसीलिए भोलेनाथ की कृपा इन पर बनी रहती है।ALSO READ: Chaturgrahi yoga: 50 साल बाद सिंह राशि में बना चतुर्ग्रही योग, इन 3 राशियों के लिए है शुभ
 
5. कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इन पर भी भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती हैं। कुंभ राशि भगवान शंकर को अति प्रिय हैं इसलिए वह इस राशि के जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखकर उनकी हर तरह से सुरक्षा करते हैं। इनके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Hariyali Teej 2024: हरतालिका तीज के 9 सरल मंत्र, पूजा के बाद बोलें पूरी रात

September Monthly Rashifal: मासिक राशिफल सितंबर 2024, किसके जीवन में होगा चमत्कार, जानें 12 राशियों का हाल

Ganesh chaturthi 2024: मुंबई के 7 खास गणेश पांडाल, जहां गणपति के दर्शन के लिए जाते हैं लाखों भक्त

Hariyali Teej 2024: हरतालिका तीज की 16 पत्तियों का राज, जानें कैसे चढ़ाएं क्या होगा लाभ

Mahabharat : महाभारत के युद्ध के बाद एक रात में सभी योद्धा जिंदा क्यों हो गए थे?

सभी देखें

नवीनतम

Ganesh chaturthi 2024: गणेश उत्सव के प्रथम दिन की पूजा, उपाय, शुभ मुहूर्त और चंद्र दर्शन हो जाए तो क्या करें?

Hartalika teej 2024: आज हरतालिका तीज का त्योहार, जानिए अष्ट प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लकी रहेगा 06 सितंबर का दिन, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

06 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

06 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख