shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Valentine Day: इन राशियों को आसानी से नसीब में नहीं होता कभी सच्चा प्यार

Advertiesment
Diaper Lover
Valentine Day 2024: लिव इन रिलेशनशिप जैसी बुराई के दौर में सच्चा प्रेम तलाशना मुश्‍किल है। अब वैलेंटाइन पर लोग क्या क्या नहीं करते हैं यह देख और सोचकर आप समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है। फिर भी यदि हम ज्योतिष की दृष्‍टि से बात करें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें जीवन में शायद ही सच्चा प्रेम मिल पाता होगा। आम धारणा तो यही है कि इन्हें नहीं मिलता है अपना मनचाहा प्यार।
 
सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों में क्रोध, अहंकार, उत्तेजना, आवेश ज्यादा रहता है। यानी उनका मिजाज अधिकतर समय गर्म ही रहता है। ये अपनी तरह से जीना पसंद करते हैं। समझौते वाला जीवन इन्हें पसंद नहीं। इनका जीवन काफी अनुशासित भी रहता है। इन्हें गलत बात बर्दाश्त नहीं होती।  शायद यही कारण है जिसके चलते इनकी किसी के साथ पटरी बैठ नहीं पाती है। ऐसे में इन्हें लगता है कि कोई मुझे प्यार नहीं करता या मुझे समझने वाला कोई नहीं है। इन्हें अपनी लव लाइफ या दांपत्य जीवन में काफी परेशानी झेलना पड़ती है। 
 
वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। यह भी अपने क्रोध को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। यह बहुत अड़ियल स्वभाव के भी होते हैं। यह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाने में असफल रहते हैं। इन्हें प्यार को जताना भी नहीं आता है। इनके स्वभाव के चलते ही इन्हें प्यार में धोखे का सामना करना पड़ता है। यह अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही अपेक्षा कर बैठते हैं जिसके चलते अनबन होकर ब्रेकअप हो जाता है।
 
मकर राशि : यह राशि शनि की राशि। इस राशि के लोग न्यायप्रिय होते हैं और ये किसी दूसरे के विचार से चलना पसंद नहीं करते हैं। अपने ही निर्णय पर यह कायम करते हैं। यदि इन्हें इनके हिसाब का नहीं मिले तो प्रेम में असफलता झेलनी पड़ती है। इनका क्रोध भी कई कम नहीं है। इनने व्यवहार को देखकर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं। शायद यही कारण है कि ये भी प्यार में असफल हो जाते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रथ सप्तमी विशेष : अचला सप्तमी के दिन करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ