Dharma Sangrah

Mangla Gauri Vrat 2024: सावन मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विवाह में देरी के उपाय और मंत्र

Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला गौरी व्रत पर करें जल्दी विवाह करने के 10 उपाय और जपें प्रेम विवाह करने का मंत्र

WD Feature Desk
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (12:42 IST)
Mangala gauri vrat ke upay: सावन माह का तीसरा मंगला गौरी व्रत 6 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी है और वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होकर संतान आदि की प्राप्ति भी होती है। यदि अविवाहित हैं और आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो इस दिन व्रत रखने के साथ ही ज्योतिष के अचूक उपाय करें।ALSO READ: Mangala Gauri : मंगला गौरी व्रत आज, पढ़ें पूजा की विधि, मंत्र, कथा और उपाय एकसाथ
 
6 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त 2024:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:21 से 05:03.
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:42 से 05:45.
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:54.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:41 से 03:34.
अमृत काल: दोपहर 03:06 से 04:51.
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:08 से 07:29.
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:08 से 08:12.
ALSO READ: Hariyali teej 2024: हरियाली तीज पर होने वाली परंपरा को जानें
विवाह हेतु मंत्र:-
ॐ ह्रीं योगिनी योगिनी योगेश्वरी योग भयंकरी सकल स्थावर जंगमस्य मुख हृदयं मम वशं आकर्षय आकर्षय नमः॥
 
ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वर: बान्धवा: शिवभक्ताश्च, स्वदेशो भुवनत्रयम ॥
 
प्रेम विवाह हेतु मंत्र:-
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
mangala gauri vrat 2024
जल्दी विवाह करने के लिए आसान से उपाय:-
1. कुंडली में मंगल 1, 4, 7, 8 और 12वें घर में उपस्थित हो तो मंगल दोष बनता है। अत: मंगलवार के दिन मंगला गौरी के साथ-साथ हनुमानजी के चरण से सिंदूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए।
 
2. मंगला गौरी व्रत के दिन एक समय ही शुद्ध एवं शाकाहारी भोजन ग्रहण करना चाहिए। 
 
3. मंगलवार के दिन बंधुजनों को मिठाई का सेवन कराने से भी मंगल शुभ बनता है।
 
4. एक लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान करनी चाहिए।
 
5. कुंवारी कन्याओं को मंगल दोष में श्रीमद्भागवत के अठारहवें अध्याय के नवम् श्लोक जप, गौरी पूजन सहित तुलसी रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
 
6. इस दिन विवाह योग्य जातक को मिट्टी का खाली पात्र चलते पानी में प्रवाहित करना चाहिए।
 
7. कन्या की कुंडली में अष्टम भाव में मंगल है तो रोटी बनाते समय तवे पर ठंडे पानी के छींटे डालकर रोटी बनानी चाहिए।
 
8. लाल किताब के अनुसार अगर कुंडली में मंगल दोषपूर्ण हो तो विवाह के समय घर में भूमि खोदकर उसमें तंदूर या भट्टी नहीं लगानी चाहिए।
ALSO READ: Sawan somwar 2024: तीसरे सावन सोमवार व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और 3 अचूक उपाय आजमा लिए तो होगा भाग्योदय
ALSO READ: Hariyali teej 2024: हरियाली तीज के दिन यदि ये 7 काम कर लिए तो नहीं रहेगी धन की कमी
 
9. पूरे श्रावण मास में या व्रत के दिन श्री मंगला गौरी मंत्र- ॐ गौरीशंकराय नमः का अधिक से अधिक जाप करें। 
 
10. लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयनकक्ष में रखनी चाहिए। इस उपाय से इस दोष में कमी आती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Yama Panchak 2025: दिवाली के पांच दिनों के उत्सव को क्यों कहते हैं यम पंचक?

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए खास प्रसाद: क्या बनाएं और क्यों?

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 अक्टूबर, 2025)

17 October Birthday: आपको 17 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख