Hanuman Chalisa

8 फरवरी को तिलकुंद चतुर्थी, इस तरह करेंगे पूजन तो व्यवसाय में रहेगी बरकत, घर आएगी सुख-समृद्धि

Webdunia
माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को तिलकुंद (तिलकूट) चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार यह व्रत 8 फरवरी, शुक्रवार को किया जा रहा है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है, साथ ही विनायकी चतुर्थी भी मनाई जाती है। 
 
पुराणों में भी इस चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है, खासकर महिलाओं के लिए इस व्रत को उपयोगी माना गया है।
 
शास्त्रों में वर्णित है कि जो लोग नियमित रूप से विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते जाते हैं। मंगलमूर्ति और प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को 'संकटहरण' भी कहा जाता है। तिलकुंद चतुर्थी के दिन व्रत रखकर भगवान श्री गणेश का पूजन करने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव तथा आत्मीय शांति की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, व्यवसाय में बरकत तथा घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
 
तिलकुंद चतुर्थी पूजन विधि :
 
* तिलकुंद चतुर्थी के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें।
 
* इसके बाद आसन पर बैठकर भगवान श्रीगणेश का पूजन करें।
 
* पूजा के दौरान भगवान श्रीगणेश को धूप-दीप दिखाएं।
 
* फल, फूल, चावल, रौली, मौली चढ़ाएं, पंचामृत से स्नान कराने के बाद तिल अथवा तिल-गुड़ से बनी वस्तुओं व लड्डुओं का भोग लगाएं।
 
* श्रीगणेश की पूजा करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
 
* पूजा के बाद 'ॐ श्रीगणेशाय नम:' का जाप 108 बार करें।
 
* शाम को कथा सुनने के बाद गणेशजी की आरती उतारें।
 
* इस दिन गर्म कपड़े, कंबल, कपड़े व तिल आदि का दान करें।
 
इस प्रकार विधिवत भगवान श्रीगणेश का पूजन करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि में निरंतर वृद्धि होती है।

ALSO READ: विनायक चतुर्थी पर कैसे करें श्री गणेश का पूजन जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख