Hanuman Chalisa

22 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए क्या करें कि घर आए सुख-समृद्धि, जानिए

Webdunia
वर्ष 2018 में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व 22 नवंबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। कैलेंडर के मतांतर के चलते कई स्थानों पर यह पर्व 21 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही भगवान कार्तिकेय, राधा-दामोदर, तुलसी-शालिग्राम का पूजन भी किया जाता है। 
 
कार्तिक माह के दौरान जिन लोगों ने मासपर्यंत व्रत या कोई संकल्प नहीं किया है, वह कार्तिक चतुर्दशी व पूर्णिमा के दिन तीर्थ स्थान पर जाकर राधा-दामोदर का विशेष पूजन कर सकते हैं। कार्तिक मास में राधा-दामोदर के साथ शालिग्राम तथा तुलसी के पूजन का विशेष महत्व है। 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के दिन सुपिंडी श्राद्ध का काफी महत्व है। इस दिन पितरों के निमित्त सिद्घवट व रामघाट पर सुपिंडी श्राद्ध दान किया जाता है। इस दिन विशेष तौर पर यह पूर्वजों के आत्मा की शांति व घर में सुख-समृद्धि के लिए तर्पण, दान तथा पिंड दान करने का विधान है। 
 
क्या करें कार्तिक चतुर्दशी के दिन : 
 
* निर्णय सिंधु की मान्यता के अनुसार कार्तिक चतुर्दशी पर सर्वप्रथम तीर्थ स्नान करें।
 
* तपश्चात राधा-दामोदर या शालिग्राम-तुलसी का पूजन करके पितरों के निमित्त तर्पण व सुपिंडी श्राद्ध करें।
 
* राधा-दामोदर का पूजन सुहागिन स्त्रियों के लिए चिर सौभाग्यदायक होता है। 
 
* तुलसी-शालिग्राम का पूजन परिवार में सुख, शांति, समृद्धि के लिए किया जाता है।
 
* राधा-दामोदर, शालिग्राम तथा तुलसी तथा भगवान कार्तिकेय का पूजन करें। 
 
* पितरों के निमित्त तर्पण व सुपिंडी श्राद्ध करने से सुख की प्राप्ति तथा उच्च वंश को आगे बढ़ाने वाला माना गया है। 
* इस दिन पूर्वमुखी होकर श्रीहरि व हर यानी शिव जी का पूजन करना चाहिए। 
 
* गौ घृत (गाय के घी) में केसर मिलाकर दीप जलाएं, चंदन की अगरबत्ती से पूजन करें और केसर चढ़ाएं। 
 
* श्रीहरि को कमल का पुष्प चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं अत: पूजन के समय कमल पुष्‍प अर्पित करें और मखाने की खीर का भोग लगाएं। 
 
* पूजन के बाद गाय को प्रसाद खिला दें। 
 
अत: हर मनुष्‍य को इस दिन पितृ तर्पण करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

ALSO READ: क्यों चली आ रही हैं बैकुंठ चतुर्दशी पर 14 दीपक जलाने की परंपरा, क्या है इसका पौराणिक महत्व, आप भी जानिए...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

08 March Birthday: आपको 8 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope for the week: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें 9 से 15 मार्च 2026 तक

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख