Festival Posters

हर दिन साफ कपड़े पहनने से मिलता है 9 ग्रहों से शुभ आशीर्वाद

अनिरुद्ध जोशी
Day wise dress colour: प्रतिदिन साफ-सुधरे वस्त्र पहनने से एक ओर जहां शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव बना रहता है वहीं दूसरे ग्रह भी शुभ असर देने लगते हैं। आओ जानते हैं ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कि किस दिन कौन-सा व्रस्त्र (Var ke anusar rang) पहने से होगा ग्रहों का शुभ असर।
 
 
रविवार (Sunday) : हिन्दू शास्त्रों गुरुवार के बाद रविवार को सबसे शुभ और प्रथम दिन माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव और भगवान विष्णु की पूजा होती है। रविवार सूर्य का दिन होने के कारण इस दिन गुलाबी, नारंगी, संतरा, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शत्रुओं का नाश होता है और आत्मविश्‍वास बढ़ता है। 
 
सोमवार (Monday) : सोमवार चंद्रदेव और शिवजी का दिन होता है। इस दिन सफेद, क्रीम, सिल्वर और हल्के रंग के वस्त्र पहनने का फायदा मिलता है। गुलाबी, हल्का नीला और हल्का पीला रंग भी पहन सकते हैं। इससे जीवन में मानसिक शांति, सुख और समृद्धि आती है और दोनों ही देवों का आशीर्वाद मिलता है। 
 
मंगलवार (Tuesday): मंगलवार का दिन धरती पुत्र मंगलदेव और अंजनीपुत्र बजरंगबली का दिन होता है। इस दिन भगवा, संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे जीवन में स्फुर्ति, उत्साह और साहस का संचार होता है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
 
बुधवार (Wednesday): बुधवार का दिन बुधदेव और गणेशजी का दिन होता है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। इसे जीवन में शांति, संपन्नता, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। गणेशजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गुरुवार (Thursday): गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का दिन होता है। इस दिन पीले, नारंगी और संतरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलता है। गुरु बलवान होता है और इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। खास बात यह कि इससे भाग्य और आयु में वृद्धि होती है। संतान सुख प्राप्त होता है। 
 
शुक्रवार (Friday): शुक्रवार का दिन शुक्रदेव, माता लक्ष्मी और माता कालिका का दिन होता है। इस दिन सफेद, लाल, गुलाबी, रंग-बिरेंगा या प्रिंटेड वस्त्र पहनना चाहिए। इससे धन, समृद्धि, ऐश्‍वर्य और खुशी की प्राप्ति होती है। 
 
शनिवार (Saturday): शनिवार के देवता शनिदेव और भैरव महाराज हैं। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आत्मविश्‍वास और साहस बढ़ता है। दोनों देवताओं का आशीर्वाद ‍भी मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

October 2025 Weekly Rashifal: राशिफल अक्टूबर 2025, इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी सबसे भाग्यशाली?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अक्टूबर, 2025)

14 October Birthday: आपको 14 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्टूबर, 2025: मंगवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2025: धनतेरस की रात क्यों जलाए जाते हैं 13 दीपक? जानें यमराज से लेकर लक्ष्मी के लिए, कहां रखें कौन सा दीया

Diwali Tips 2025: घर में स्थिर लक्ष्मी चाहते हो तो दिवाली पूजन के समय करें ये 7 काम, सालभर बनी रहेगी धन की बरकत