Hanuman Chalisa

Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियां रहें संभलकर

WD Feature Desk
मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (11:10 IST)
shukra gochar kark rashi 2025: 21 अगस्त 2025 को शुक्र ग्रह ने चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश किया है। 15 सितंबर 2025 तक 3 राशियों को संभलकर रहना होगा क्योंकि शुक्र ग्रह तब तक इसी राशि में रहेंगे। ऐश्वर्य, धन, कला और साहित्य के कारक ग्रह शुक्र का फल चंद्रमा की राशि में होने के कारण मिलाजुला मिल सकता है। आओ जानते हैं कि कौनसी 3 राशियों को रहना होगा संभलकर।
 
1. तुला राशि: आपकी कुंडली के लग्न और आठवें भाव के स्वामी शुक्र का आपके कर्म यानी दशम भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप कार्य में रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। इसके चलते आप मानसिक रूप से बैचेन रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप कार्यस्थल और घर परिवार में किसी से वाद विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें। अतः इस गोचर से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
 
2. मकर राशि: आपकी कुंडली के पंचम और दशम भाव के स्वामी शुक्र का सप्तम भाव गोचर हुआ है। शुक्र सप्तम भाव के कारक हैं लेकिन यह जननेंद्रियों से संबंधित परेशानियां खड़ी कर सकता है। यात्राओं में कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद से बचकर रहें। आजीविका में भी बीच-बीच में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अतः इस गोचर से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
 
3. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के चौथे भाव और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का छठे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। यदि किसी से आपका विवाद या दुश्मनी है तो सतर्क रहें। आपकी अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। वाहन इत्यादि चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी भी स्त्री से इस समय वाद विवाद करना उचित नहीं रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Dev uthani ekadashi puja: देवउठनी एकादशी पर चौकी कैसे बनाएं

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख