भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2025 में अब कब बन रहे हैं युद्ध के योग?

WD Feature Desk
मंगलवार, 13 मई 2025 (13:03 IST)
Indo Pak war Details: 29 मार्च 2025 शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण के दौरान शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया था। तभी यह आशंका व्यक्त की गई थी कि देश या दुनिया में कुछ बड़ा हो सकता है। या तो बड़ा भूकंप होगा, आतकंवादी हमला होगा या युद्ध का नया मोर्चा खुलेगा। म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और फिर भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डे नष्ट किए गए। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमला किया जिसके जवाब ने भारत ने पाकिस्तान के एयरबैस और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। कुल 24 ठिकानों पर टारगेट किया गया। फिर 10 मई को सीजफायर हो गया। अब आगे क्या फिर से हो सकता है भारत पाक युद्ध? कब बन रहे हैं इसके योग।ALSO READ: पिशाच योग, खप्पर योग, षडाष्टक योग और गुरु के अतिचारी होने से होगा महायुद्ध?
 
7 जून: 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा इसके बाद शनि और मंगल का षडाष्टक योग बनेगा जो 28 जुलाई तक रहेगा। इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना रहेगा। 18 मई को राहु का कुंभ में और केतु का कन्या में गोचर हो रहा है। इसके गोचर के 15 से 20 दिनों बाद भी युद्ध की संभावना बन सकती है। केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा।
 
11 जुलाई: 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा।
 
18 अक्टूबर: 14 मई 2025 बुधवार को रात्रि 11 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति ग्रह वृषभ से निकलकर मिधुन राशि में प्रवेश करेंगे। कुछ पंचांग के अनुसार 15 मई की रात 02 बजकर 30 मिनट पर बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे और इसके बाद तेज गति से कर्क राशि में चले जाएंगे। कर्क में बृहस्पति नीच के हो जाते हैं। नीच के होकर बुरा फल देंगे। ऐसी आशंका है कि तब भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से उकसावे की कार्रवाई के बाद तनाव उत्पन्न हो सकता है।
 
5 दिसंबर: 11 नवंबर 2025 को गुरु ग्रह वक्री हो जाएंगे और 5 दिसंबर 2025 को पुनः मिथुन राशि में वापस लौट आएंगे। इसके बाद, गुरु 2 जून 2026 तक मिथुन राशि में रहने वाले हैं। इस तरह मार्गी और वक्री का उनका गोचर चलता रहेगा। 
 
2 जून 2026 : 2 जून 2026 मंगलवार को मध्यरात्रि 02:25 पर जब बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे तो फिर से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

एक माह में 2 ग्रहण, 7 को सूर्य और 21 को चंद्र ग्रहण से घट सकती है सबसे बड़ी घटना

भविष्यवाणी: क्या फिर से होगा पहलगाम जैसा आतंकवादी हमला, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र, अमेरिका की चाल

जब धर्मराज युधिष्ठिर ने शरणागत कुत्ते के लिए छोड़ दिया था स्वर्ग, फिर क्या हुआ? पढ़िए महाभारत की कथा

सूर्य सिंह संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, कर लें 5 अचूक उपाय

बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

सभी देखें

नवीनतम

20 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

20 अगस्त 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

2026 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, भारत में हो सकती है ये बड़ी 7 घटनाएं, रहना होगा संभलकर

हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती पूजा के लिए अष्ट प्रहर मुहूर्त का समय

घर के मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा रखते समय न करें ये 8 गलतियां

अगला लेख