अगस्त 2011 : ज्योतिष की नजर से

अगस्त में कैसी होगी सितारों की चाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
ND

कर्क राशि पर सूर्य का परिभ्रमण रहने से दक्षिण तथा पश्चिम के देशों में द‍ुर्भिक्ष, उत्तर के देशों में युद्ध आदि का भय और पूर्व देशों में सुख रहेगा। मंगल का बुध की राशि मिथुन में परिभ्रमण रहने से अनाज व्यापारियों एवं पशु व्यापारी को लाभ मिलेगा। धान्यों के भाव में तेजी का रूख रहेगा।

इसी के साथ भैस एवं गन्ने का भाव तेज होगा। बुध का कर्क राशि में प्रवेश होने से लोगों को कष्ट के योग बनते है। परंतु सुख के योग कम बनते है। इस माह शुक्र कर्क राशि पर परिभ्रमण करने से रस पदार्थ महंगे होंगे तथा अनाज सस्ते होंगे। इसी के साथ मेघ प्रबल होंगे।

18 अगस्त को सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जिसके फलस्वरूप पूर्व तथा उत्तर के देशों में अशांति कष्ट तथा छोटे बच्चों को पीड़ा के योग बनते हैं। दक्षिण के देशों में युद्ध आदि का भय और पश्चिम के देशों में खाद्यान्न आदि का सुख मिलेगा।

ND
24 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा।जिसके प्रभाव से सराफा व्यापारी प्रसन्न होंगे। स्वर्ण का भाव बढ़ेगा। लाल वस्तुओं का भाव तेज होगा। पशु महंगे होंगे। वर्षा प्रभावित होगी।

इस माह पांच मंगलवार होने से शासक पर कष्ट आएगा। छत्र भंग होने की संभावना बनत‍ी है। किसी भी राज्य की सरकार को खतरा रहेगा एवं कहीं पर भारी रक्तपात भी होगा।

इस माह की कुंडली में मौसम की दृष्‍टि से देखे तो कहीं जलप्लावन, तूफान अधिक वर्षा आदि प्राकृतिक प्रकोपों से जन-धन हानि की भी संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में अच्छी वर्षा होगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

इक्ष्वाकु वंश के कुल देवता भगवान जगन्नाथ के धाम को क्यों माना जाता है चार धामों में सबसे खास?

सभी देखें

नवीनतम

गुप्त नवरात्रि में कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?

26 जून से प्रारंभ होगी गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना के मुहूर्त, कैसे करें देवी आराधना और लग्नानुसार फल

Kanwar Yatra 2025 : कावड़ यात्रा में जा रहे हैं तो जान लीजिए 10 प्रमुख नियम

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए, जानें कैसा बीतेगा 26 जून का दिन