अद्भुत होंगे 29 फरवरी को जन्मे बच्चे!

चार साल में एक बार आ रही तारीख

Webdunia
ND

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चार साल में एक बार फरवरी में आने वाली 29 तारीख अपने आप में अनोखी है। इस तारीख में पैदा होने वाले लोग अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं।

हालांकि हिन्दी पंचांग में ऐसी कोई तिथि नहीं होती जो चार साल में एक बार आए, इसलिए 29 फरवरी को पैदा होने वाले अपना जन्मदिन हर साल उस तारीख को पड़ने वाले हिन्दू माह की तिथि को मना लेते हैं।

इससे पहले 2008 में 29 फरवरी आई थी। बच्चा इस संबंध में भले ही कुछ न जानता हो, लेकिन माता-पिता इस तारीख पर विशेष खुशी मनाएंगे।

ND


न्यायिक या सुरक्षा सेवा में कैरियर बनेगा :
इस विलक्षण तारीख के संबंध में ज्योतिषी डॉ. दत्तात्रय होस्करे का कहना है कि इस बार 29 फरवरी को हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल सप्तमी तिथि और कृतिका नक्षत्र पड़ रहा है। ये दोनों ही सूर्य प्रधान हैं।

इस दिन जो बच्चे जन्म लेंगे वे विलक्षण प्रतिभा वाले होंगे। इसका कारण यह है कि प्रातःकालीन गोचर में सूर्य लग्नस्थ है और शुक्र, गुरु व चन्द्रमा एक साथ पराक्रम भाव में है।

जो इस बात का संकेत देते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होंगे।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत में क्या करते हैं?

Ananta Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी कब है 2025, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Chandra grahan sutak kaal 2025: 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण सूतक काल

क्या 9 सितंबर 2025 को यात्रा करना पड़ सकता है भारी, दुर्घटना के हैं प्रबल योग

Pitru Paksha 2025 upay: पुरखों का चाहिए आशीर्वाद तो पितृ पक्ष से पहले कर लें ये जरूरी काम

सभी देखें

नवीनतम

Dashavatar Vrat 2025 :दशावतार व्रत क्या है, कब और क्यों रखा जाता है?

September 2025: सितंबर माह में कैसा रहेगा भारत का भविष्य, क्या रहेगी राजनीतिक उठापटक

क्या आपके सितारे हैं बुलंद, जानें कौन होगा भाग्यशाली? पढ़ें सितंबर 2025 का मासिक राशिफल

September 2025: सितंबर माह के ग्रह गोचर और व्रत त्योहारों की लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के सातवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त